- जुलाई में अब तक सवा लाख लोगों को लगी वैक्सीन, 18 से 44 साल वालों में वैक्सीनेशन की रफ्तार पड़ी धीमी

KANPUR: वैक्सीन आने में लेट लतीफी से वैक्सीनेशन की रफ्तार पर पड़ रहा असर अब दिखने लगा है। वैक्सीन आने में देरी से वैक्सीनेशन के टारगेट छूट रहे हैं। रोज के हिसाब से आ रही वैक्सीन की वजह से शहर में 18 से 44 साल वालों को वैक्सीन लगाने में कमी आई है। इसी तरह रूरल एरियाज में वैक्सीनेशन की रफ्तार भी धीमी पड़ी है। सिर्फ जुलाई महीने में वैक्सीनेशन के आंकड़ों पर गौर करें तो इसका पता चलता है।

डेली बेसिस पर सप्लाई

मालूम हो कि वैक्सीन की सप्लाई अब डेली बेसिस पर हो रही है। आगरा, झांसी, लखनऊ और बनारस से वैक्सीन की डोज मंगवाई जा रही है। इसके अलावा अब सैटरडे को भी रूटीन इम्यूनाइजेशन पर जोर देने की बात स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी कह रहे हैं। हालांकि इस दौरान 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को सेकेंड डोज लगाने की रफ्तार फस्ट डोज के मुकाबले तेज भी हुई है।

डेट- कुल वैक्सीनेशन- रुरल एरिया- 18-44

1 जुलाई-6795-2256-2562

2-8172-3273-2540

3-7133-2569-2039

5-16981-8506-6429

6-18945-9866-7709

7-17561-7362-6382

8-19775-10206-8915

9-16791-7464-7131

10-3778-1073-911

12-10167-2088-3186

कब क्या हुआ

1,26,098 डोज-एक से 12 जुलाई तक

71535 डोज-अर्बन एरिया में लगी

54563 डोज-रूरल एरिया में लगी

47,804 डोज- 18-44 साल वालों को

56.72 परसेंट- डोज अर्बन एरिया में

43.27 परसेंट- डोज रूरल एरिया में

37.91 परसेंट-डोज 18 से 44 साल वालों को लगी

10.30 लाख- डोज अब तक कानपुर में लगी

8.41 लाख- फ‌र्स्ट डोज लगी

1.89 लाख- सेकेंड डोज लगी।

Posted By: Inextlive