मशहूर पॉप सिंगर लेडी गागा अपनी सिंगिंग ही नहीं अपने सरप्राइजेज के लिए भी मशहूर हैं. यह बात साबित की कल रात एफ वन रेस की आफ्टर पार्टी में भारतीय म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सितार के साथ पियानो से फ्यूजन क्रिएट करके.

 

 

 

इण्डिया आने के पहले ही गागा ने कहा था कि वह हिंदुस्तानियों के लिए कुछ बिलकुल डिफरेंट पर फार्म  करेंगी और उन्होंने अपने वादे को निभाया। होस्ट अर्जुन रामपाल और रेस्टोरेंट ओनर एडी सिंह ने जो आफ्टर पार्टी आर्गेनाइज की उसमें लेडी गागा का अंदाज बेहद शानदार था।
इण्डियन फार्मूला वन ग्रान प्री की फिनाले पार्टी ग्रेटर नोएडा के जेएपी ग्रीन्स  गोल्फ एण्ड  स्पा रिसोर्ट में आर्गेनाइज की गयी जहां व्हाइट नी लेंथ ड्रेस में लेडी गागा की मोस्ट अवेटेड परफार्मेंस स्टेज हुई जिसके विटनेस बने किंग खान सहित कई बॉलीवुड स्टार्स, हाई प्रोफाइल इंडस्ट्रलिस्ट लाइक विजय माल्या  और एफ वन के कंटेस्टेंट के अलावा कुछ और हाई प्रोफाइल व्यूअर्स और गागा के फैन्स।

 

 

इस शो में जहां गागा ने अपने कुछ पुराने हिट नंबर्स पर लोगों को झुमाया वहीं अपने लेटेस्ट एलबम बार्न दिस वे से भी सांग्स  सलेक्ट किए। इसके अलावा उन्होंने सितार के साथ पियानो के फ्यूजन, से म्यूजिक को एक नए और डिफरेंट लेबिल पर पहुंचा दिया।

 

 

शो के एंड में लेडी गागा ने इण्डियन स्टाइल में नमस्ते इंडिया कह कर वहां मौजूद लोगों के दिल में हमेशा के लिए अपनी छाप छोड़ दी। शायद लेडी गागा की यही अदा है जो दुनिया भर में उनके दिवाने हैं और यहां भी शो के टिकट का रेट 40,000 तक होने के बावजूद पूरा रिसोर्ट लोगों की भीड़ से पैक था।

 

Posted By: Inextlive