- मंडे को होने वाले सीएसजेएमयू के 35वें दीक्षांत समारोह में 63 परसेंट मेडल ग‌र्ल्स स्टूडेंट को मिलेंगे

- कुल 88 मेधावियों को मिलेंगे मेडल, 1,90,207 स्टूडेंट्स को डिग्री, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा होंगे चीफ गेस्ट

KANPUR: 22 मार्च यानि मंडे को होने वाले सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के 35वें कनवोकेशन में ग‌र्ल्स को दबदबा होगा। समारोह में मेधावियों को मिलने वाले मेडल्स में 61 परसेंट पर ग‌र्ल्स ने कब्जा किया है। जबकि 39 परसेंट मेडल ब्वॉयज को मिलेंगे। प्रोग्राम में मेधावियों को चांसलर, वाइस चांसलर सहित कई मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यानि ग‌र्ल्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अब उन्हें हरा पाना मुि1श्कल है।

एक से ज्यादा मेडल में भी ग‌र्ल्स आगे

इसके अलावा एक से अधिक पदक पाने वालों में भी ग‌र्ल्स स्टूडेंट आगे रही हैं। इस श्रेणी में 63 परसेंट मेडल ग‌र्ल्स स्टूडेंट्स को दिए जाएंगे जबकि 37 परसेंट ब्वॉयज को मिलेंगे। सैटरडे को वाइस चांसलर प्रो। डीआर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीक्षा समारोह 22 मार्च को होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम डॉ। दिनेश शर्मा और विशिष्ट अतिथि मिनिस्टर नीलिमा कटियार व एम्स ऋषिकेश के डायरेक्टर पद्मश्री डॉ। रविकांत होंगे।

एक लाख 72 हजार 254 ग्रेजुएशन के

यूनिवर्सिटी का यह 35वां दीक्षा समारोह है। इस बार एक लाख 90 हजार दो सौ सात स्टूडेंट्स को डिग्री दी जाएगी। ग्रेजुएशन की एक लाख 72 हजार दो सौ 54, पोस्ट ग्रेजुएशन की 17 हजार नौ सौ 22 व पीएचडी की 31 डिग्री शामिल हैं। ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने वालों में यूनिवर्सिटी कैंपस के 893 स्टूडेंट्स होंगे जबकि एफिलिएटेड डिग्री कॉलेजों के एक लाख 71 तीन सौ 61 स्टूडेंट्स को डिग्री मिलेगी।

563 स्टूडेंट कैम्पस के

इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने वालों में 563 स्टूडेंट्स कैंपस के होंगे। वहीं 17 हजार तीन सौ 59 स्टूडेंट्स विभिन्न कॉलेजों के होंगे। पीएचडी की चार डिग्री यूनिवर्सिटी कैंपस के स्टूडेंट्स को मिलेंगी जबकि 27 डिग्री एफिलिएटेड कॉलेज के स्टूडेंट्स को दी जाएंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीन एकेडमिक प्रो। संजय स्वर्णकार, रजिस्ट्रार डॉ। अनिल कुमार यादव, डॉ। प्रवीण कटियार व डॉ। विवेक सचान मौजूद रहे।

दिए जाने वालों मेडल

- 88 मेडल दिए जाएंगे

- 29 चांसलर मेडल

- 10 वाइस चांसलर गोल्ड

- 49 प्रायोजित गोल्ड मेडल

- 21 मेडल छात्रों को

- 33 मेडल छात्राओं को

- 19 मेधावियों को एक से अधिक पदक

- 07 छात्रों को

- 12 छात्राओं को

एक से ज्यादा मेडल इन्होंने जीता

- अंकित गुप्ता, एमए संगीत : 04

- शैलजा जायसवाल, बीएससी कृषि : 04

- अनुराग मणि त्रिपाठी, बीकॉम : 03

- प्रखर कुशवाहा, चिकित्सा संकाय : 03

- शिवम कुमार मौर्य, एमएससी रसायन : 03

- मनीष अवस्थी, एमएससी भौतिकी : 02

- रीतेश कुमार, एमए प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति : 02

- विकास बाबू, एमबीए अंशकालीन : 02

एक से अधिक मेडल इन छात्राओं को

- शैलजा जायसवाल, बीएससी कृषि : 04

- ज्योति बाजपेयी, एमएड : 04

- अर्फा रहमान, एमएससी सांख्यिकी : 03

- स्मृति दीक्षित, व्यवसाय प्रबंधन : 03

- अंजलि गुप्ता, एमएससी रसायन विज्ञान : 03

- मयूरी जालान, एमकॉम : 03

- ऋषिका बाजपेयी, एमए राजनीति विज्ञान : 03

- सौम्या शुक्ला, एमए दर्शनशास्त्र : 03

- कावेरी शुक्ला, एमएससी जैव रसायन : 02

- सुचेता यादव, बीलिब : 02

- प्रतिभा शुक्ला, बीए : 02

- दिव्या मिश्रा, बीएड : 02

स्पेशल मेडल

- अंकित गुप्ता को चांसलर गोल्ड और सिल्वर मेडल

- शैलजा जायसवाल को चांसलर गोल्ड सिल्वर मेडल

पद्मश्री को पीएचडी की उपाधि

सीएसजेएमयू के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी पद्श्री को यूनिवर्सिटी पीएचडी की उपाधि प्रदान करेगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी के शारीरिक शिक्षा संकाय से प्रोफेसर पद से रिटायर, पद्मश्री और इंटरनेशनल क्रिकेट कमेंट्रेटर रवि चतुर्वेदी को यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। उन्होंने एचओडी डॉ। आरपी सिंह के निर्देशन में पीएचडी की डिग्री पूरी की है।

Posted By: Inextlive