टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने रविवार को भारतीय टीम के साथ मिलकर अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा का 32वां जन्मदिन मनाया। ये जन्‍म दिन गीता के लिए बहुत ही खास रहा क्‍योकि पूरी टीम इंडिया ने मिल कर गीता के जन्‍मदिन को सेलीब्रेट किया। इस मौके पर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।


टीम के सभी लोग रहे मौजूदहरभजन सिंह ने पिछले वर्ष अक्टूबर में गीता के साथ सात फेरे लिए थे। हरभजन ने जन्मदिन समारोह की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरी प्रिय पत्नी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मुझे आपके चेहरे पर और भी केक लगाना चाहिए था। गीता ने हरभजन के अलावा टीम के निदेशक रवि शास्त्री, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, शिखर धवन और अन्य सभी खिलाड़ियों की  उपस्थिति में केक काटा। विश्व कप में टीम के साथ घूम रहीं हैं गीताटीम इंडिया ट्वंटी-20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 15 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ करने वाली है। इस विश्व कप अभियान के दौरान गीता टीम इंडिया के साथ घूम रही हैं। इसी बीच उन्हें अपना 32वां जन्मदिन टीम इंडिया के साथ मनाने का मौका मिल गया।

Posted By: Inextlive