- मंडे को 3 और कोरोना पॉजिटिव मिलने से सिटी के कोरोना पेशेंट की संख्या पहुंची194, गड़रिया मोहाल बना नया हॉटस्पाट

-सरसौल सीएचसी से 20 पेशेंट्स डिस्चार्ज होने से मिली राहत, हैलट में 5 कोरोना संदिग्धों की मौत से हड़कंप, जांच रिपोर्ट आना बाकी

KANPUR: मंडे का दिन शहर के लिए थोड़ी खुशी थोड़ा गम देने वाला रहा। तीन नए कोरोना पॉजिटिव पेशेंट मिलने और एक नया हॉटस्पॉट बढ़ने से पुलिस और प्रशासन की चुनौती बढ़ गई। 5 संदिग्ध पेशेंट के इलाज के दौरान दम तोड़ देने से स्वास्थ्य विभाग भी बेचैन हो उठा। इसी बीच 20 कोरोना पेशेंट्स के ठीक होकर डिस्चार्ज होने से थोड़ी राहत भी मिली। ये सभी पेशेंट सरसौल सीएचसी में एडमिट थे। संडे देर शाम इनकी तीसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद मंडे को इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें 12 पेशेंट कानपुर हैं जबकि बाकी 8 औरैया के हैं।

जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी

कानपुर में कोरोना पेशेंट्स की सख्यां के साथ हॉट स्पॉट एरियाज का दायरा भी बढ़ता ही जा रहा है। इससे प्रशासन और पुलिस के माथे पर भी बल डाल दिए हैं। हॉट-स्पॉट की लिस्ट में अब गड़रिया मोहाल नया एरिया जुड़ गया है। जिसके बाद शहर में हॉटस्पाट की संख्या 24 हो गई है। सामने आ रहे ज्यादातर पेशेंट हॉटस्पॉट एरिया से हैं। जिसके बाद प्रशासन का पूरा फोकस अब अब इन्हीं इलाकों पर है। इन एरियाज में पुलिस की पहरा बढ़ा दिया गया है। घरों से बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। समन्नापुरवा, बाबूपुरवा और गड़रिया मोहाल से मंडे को एक-एक कोरोना पेशेंट मिला है। इसके साथ ही कानपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 194 हो गई है। जबकि 3 कोरोना पेशेंट की डेथ हो चुकी है। वहीं बीते 24 घंटे में 5 कोरोना संदिग्ध पेशेंट की मौत से हेल्थ डिपार्टमेंट में हड़कंप मच हुआ है, हालांकि सभी की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

बिगड़ते जा रहे हैं हालात

जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इससे हेल्थ विभाग के साथ प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं। सड़कों पर पुलिस की सख्ती भी काम नहीं आ रही है। मंडे को गड़रिया मोहाल के 16 वर्षीय किशोर, मन्नापुरवा के 22 वर्षीय युवक और बाबूपुरवा के 52 वर्षीय अधेड़ के पॉजिटिव आने से हालात और चिंताजनक हो गए हैं।

--------------

5 संदिग्धों की डेथ से हड़कंप

हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल के कोविड आईसीयू में संडे देर रात से मंडे मॉर्निग तक 5 कोरोना संदिग्धों की डेथ हो गई। उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि इन सभी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इनमें से कलक्टरगंज के गल्ला व्यापारी की 49 वर्षीय पत्‍‌नी को सैटरडे को नाजुक हालत में कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया था। बुखार और ब्रीथिंग में प्रॉब्लम के चलते उन्हें कोविड आईसीयू में एडमिट किया गया था। जहां मंडे सुबह उनकी डेथ हो गई।

गंभीर हालत में आए थे

वहीं गुंजन विहार निवासी 33 वर्षीय युवक संडे को एडमिट किया गया था। उसकी मंडे मॉर्निग डेथ हो गई। आईसीयू में भर्ती नियाज मोहम्मद की संडे लेट नाइट डेथ हुई। उन्हें 2 दिन पहले एडमिट कराया गया था। रविवार शाम को मंधना निवासी 20 वर्षीय युवक एडमिट हुआ, जिसकी मंडे नाइट में डेथ हुई। यशोदा नगर के रहने वाली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर स्थिति में संडे को भर्ती हुई थी, इलाज के दौरान ही उनकी डेथ हो गई।

---------------

मंडे को 148 कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 3 नए पॉजिटिव मिले हैं। सभी को एडमिट कर उनका ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया है। इसमें गड़रिया मोहाल से भी एक युवक पॉजिटिव मिला है।

-डॉ। अशोक शुक्ला, सीएमओ।

कोविड आईसीयू में एडमिट 5 कोरोना संदिग्धों की डेथ हुई है। सभी को निमोनाइटिस थी, जिससे उनके फेफड़े ठीक से काम नहीं

कर रहे थे। सभी की रिपोर्ट आना बाकी है।

- प्रो। आरके मौर्या, प्रमुख अधीक्षक, हैलट।

Posted By: Inextlive