-2 नवंबर को होने वाले प्रोग्राम में देश और विदेश से जुड़ेंगे एल्युमिनाई, कोविड की वजह से ऑनलाइन हो रहा है प्रोग्राम

KANPUR : कोविड-19 की वजह से आईआईटी का फाउंडेशन डे वर्चुअली सेलिब्रेट होगा। दो नवंबर को होने वाले इस प्रोग्राम देश ही नहीं विदेश से भी एल्युमिनाई जुड़ेंगे। ¨प्रसिपल साइंटिफिक एडवाइजर प्रो। के विजय राघवन चीफ गेस्ट होंगे। इस अवसर पर कई एल्युमिनाई को अलग-अलग अवार्ड से नवाजा जाएगा। ये लोग एजुकेशन, रिसर्च, टेक्निक, सोशल वर्क, इनवायरमेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं। पटना के डीएम रहे कुमार रवि को सत्येंद्र कुमार दुबे मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने 2001 में इलेक्ट्रिकल इंजीनिय¨रग से बीटेक किया है।

किस अवार्ड के लिए िकसका नाम?

एल्युमिनस अवार्ड के लिए प्रो। दीपक दीवान, प्रो। अशोक गाडगिल, प्रो। रूपक मजूमदार, प्रो। मीनाक्षी नारायण, एयर मार्शल (रिटायर्ड) राजकरण सिंह शेरा, प्रो। मुकुल एम शर्मा, प्रो। सी मौली अग्रवाल, आरके माथुर, नीलकंठ मिश्रा, गोकुल राजाराम, डॉ। आशीष गुप्ता, डॉ। सुब्रता मिश्रा, राजीव बत्रा, रंजन टंडन, डॉ। आनंद जगन्नाथन, डॉ। राजीव गौतम, वेद आर्या का नाम फाइनल हुआ है। यंग एल्युमिनस का अवार्ड अर्बन क्लैप कंपनी के सीईओ अभिराज सिंह बहल और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की असिस्टेंट प्रो। बर्ना साहा को दिया जाएगा। डि¨स्टग्विस्ड सर्विस अवार्ड प्रो। राजेंद्र बोर्डिया और प्रो। शिवेंद्र एस पंवार को मिलेगा। डीन एल्युमिनाई प्रो। जयंत कुमार सिंह ने बताया कि सम्मानित होने वाले एल्युमिनाई में से 14 यूएसए, यूके और अन्य यूरोपीय देशों में हैं।

Posted By: Inextlive