-कुछ महीने पहले ही नगर निगम ने कराया था खाली, महापौर ने बंद कराया निर्माण

kanpur@inext.co.in

KANPUR : 80 फीट पेट्रोल पंप के सामने समाप्त हुए कूड़ाघर पर कब्जा करने को लेकर रार छिड़ गई है। यहां पर ट्रांसफार्मर के ठीक बगल में सड़क पर अवैध निर्माण करा लिया गया। छत ढालने को शटरिंग तक हो गई लेकिन इसके बारे में न तो यहां की पार्षद और न ही नगर निगम अफसरों को कुछ पता है। अवैध निर्माण का पता चलने पर महापौर प्रमिला पांडेय ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों यहां पर एक सरकारी विभाग ने यहां अवैध निर्माण शुरू कर दिया। चारों तरफ दीवारें तान दी गई और छत ढालने के लिए शटरिंग भी लगा दी गई।

जांच के आदेश दिए

महापौर जब यहां पर पहुंची तो स्थानीय पार्षद के पति भी मौके पर बैठे हुए थे। इस पर महापौर ने जब उनसे पूछा कि नगर निगम की जमीन पर यह निर्माण कौन करा रहा है तो उन्होंने जानकारी से इंकार किया। महापौर ने नगर आयुक्त को जानकारी दी तो मौके पर जोन चार के जोनल अधिकारी स्वर्ण सिंह और जोनल अभियंता पुनीत ओझा पहुंचे, उन्होंने भी निर्माण की जानकारी से इंकार कर दिया। इस पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए निर्माण को बंद करा दिया। इस पर महापौर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

Posted By: Inextlive