नगर निगम जोन-5 में भी हाउस टैक्स और नामांतरण के गबन को लेकर अब जांच शुरू हो गई है. जिससे नगर निगम में खलबली मच गई है. जांच पूरी होने पर बड़ा खेल सामने आएगा. जिसमें कई राजस्व निरीक्षक समेत कई कर्मचारी संदिग्ध पाए गए हैं. जिसकी जांच चल रही है. वहीं पिछले दिनों जोन-2 में गबन के मामले में एक राजस्व निरीक्षक को शासन स्तर से सस्पेंड कर दिया गया था और दूसरे राजस्व निरीक्षक का भी खेल सामने आया है. नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन का कहना है कि सभी जोनल प्रभारियों को जांच के लिए आदेश दिए गए हैं.

कानपुर(ब्यूरो)। नगर निगम जोन-5 में भी हाउस टैक्स और नामांतरण के गबन को लेकर अब जांच शुरू हो गई है। जिससे नगर निगम में खलबली मच गई है। जांच पूरी होने पर बड़ा खेल सामने आएगा। जिसमें कई राजस्व निरीक्षक समेत कई कर्मचारी संदिग्ध पाए गए हैं। जिसकी जांच चल रही है। वहीं, पिछले दिनों जोन-2 में गबन के मामले में एक राजस्व निरीक्षक को शासन स्तर से सस्पेंड कर दिया गया था, और दूसरे राजस्व निरीक्षक का भी खेल सामने आया है। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन का कहना है कि सभी जोनल प्रभारियों को जांच के लिए आदेश दिए गए हैं।

फर्जी रशीद काट दी
जोन-5 में एक कर्मचारी द्वारा पुस्तिका रसीद ही गायब कर दी गई है। इस पुस्तिका में पचास रसीद होती हैं। इसमें कई फर्जी रसीद काट दी गई। नगर निगम खजाने में धन जमा करने के बजाए अपनी जेबों में राजस्व निरीक्षक और कर्मचारियों ने रख लिया। मामले का खुलासा होने पर नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने सभी जोनल प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि एक-एक पुस्तिका रसीद की जांच कराई जाए। पिछले दो साल में किन-किन राजस्व निरीक्षक और कर्मचारियों को पुस्तिका रसीद जारी की गई है। इसकी जांच होने पर और खेल सामने आएगा।

जगह-जगह बन रहे अपार्टमेंट
सिटी के कई एरियाज में अपार्टमेंट बन रहे हैं, लेकिन टैक्स अभी भी भवन का लिया जा रहा है। पिछले पांच साल में शहर में दस हजार से ज्यादा अपार्टमेंट बन गए हैं। इसमें से बीस फीसद ही नए निर्माण के हिसाब से टैक्स दे रहे हैं। बाकी पुराना टैक्स दे रहे है। इस खेल में राजस्व निरीक्षक और कर्मचारी शामिल है। इन सभी से वर्तमान स्थिति के हिसाब से टैक्स लिया जाए तो नगर निगम को करोड़ों रुपए की इनकम होगी।

Posted By: Inextlive