- सिटी मजिस्ट्रेट ने 1 जुलाई 2018 से 31 जुलाई 2019 तक थानावार रिपोर्ट तैयार की

- जारी किए गए नए और विरासत लाइसेंस की होगी जांच, असलहा लिपिक की तलाश

kanpur@inext.co.in

KANPUR : असलहा विभाग की पिछले 13 महीने में की गई सभी 'करतूतों'ं की इन्क्वायरी होगी। एडीएम सिटी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने थानावार रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। 1 जुलाई 2018 से 31 जुलाई 2019 के बीच जारी सभी लाइसेंस इन्क्वायरी के दायरे में आ गए हैं। इसमें वे 100 शस्त्र लाइसेंस भी शामिल हैं, जिनको इलेक्शन के बाद जारी किया गया है। थाने में बने असलहा रजिस्टर से इसकी पूरी लिस्ट तैयार की जा रही है। इन सभी लाइसेंस के डॉक्यूमेंट्स को चेक किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि नियमानुसार सभी की रिपोर्ट और डॉक्यूमेंट फाइल में जोड़े गए हैं कि नहीं।

लिपिक की तलाश हुई तेज

शस्त्र लाइसेंस के फर्जीवाड़ा खुलने के बाद से ही असलहा लिपिक विनीत बिना छुट्टी लिए गायब चल रहा है। उसने अभी तक एक भी बयान सिटी मजिस्ट्रेट को दर्ज नहीं कराए हैं। इसके अलावा प्राइवेट कर्मी जीतेंद्र भी गायब हो गया है। पुलिस ने दोनों के घर के बारे में डिटेल जुटा ली है। साथ ही उनकी तलाश को तेज कर दिया है।

कलेक्ट्रेट में पसरा सन्नाटा

असलहा विभाग में शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़े के बाद हर कर्मचारी की जुबान पर बस यही एक मामला है। हर कोई एक-दूसरे से आरोपी कर्मचारियों की जानकारी करता देखा गया। सैटरडे को कलेक्ट्रेट में पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा।

'' पिछले 13 महीने में बने शस्त्र लाइसेंस की लिस्ट बनाई जा रही है। थानावार लिस्ट तैयार की गई है। इनके डॉक्यूमेंट्स को चेक किया जाएगा.''

रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट।

Posted By: Inextlive