एक्सक्लूसिव

- रेगुलर पॉवर सप्लाई के लिए यूपीपीसीएल ने अपनाया सख्त रवैया

- फाल्ट ठीक करने की समयसीमा के साथ ऑफिसर्स की जिम्मेदारी तय

KANPUR: केस्को को 24 घंटे एनर्जी दिए जाने के बावजूद बिजली संकट पर शासन ने सख्त अख्तियार कर लिया है। फॉल्ट, बेकडाउन बनाने के लिए समयसीमा निर्धारित कर दी गई है। इसमें लापरवाही पर ऑफिसर जिम्मेदार होंगे। 33 केवी के ब्रेकडाउन (सबस्टेशन ठप) को बनाने के लिए 2 घंटे का टाइम फिक्स किया है। इसकी जिम्मेदारी सुपरिटेंडेंट इंजीनियर को दी गई है। इसी तरह अंडरग्राउंड फॉल्ट सहित अन्य ब्रेकडाउन की समयसीमा तय कर ऑफिसर्स को जिम्मेदारी दी गई है।

न रेजीडेंशियल, न ही इंडस्ट्रियल

केस्को इम्प्लाइज की आंकड़ेबाजी के बावजूद शायद ही कभी सिटी की एवरेज पॉवर सप्लाई 24 घंटे पहुंच सकी हो। रेजीडेंशियल तो दूर कई वर्षो से रोस्टरिंग फ्री चल रहे इंडस्ट्रियल एरियाज को भी 24 घंटे पॉवर सप्लाई नहीं मिल रही है। इसी वजह से यूपीपीसीएल से सख्त रूख अपनाया है। वैसे 33 केवी फीडर से कम से कम सबस्टेशन जुड़ा होता है, लेकिन कानपुर में तो एक 33 केवी फीडर से 3-3 तक सबस्टेशन जुड़े हैं। दालमंडी, घंटाघर व शनिदेव मंदिर आदि ऐसे कई उदाहारण है। ऐसे में 33 केवी फीडर का ब्रेकडाउन होने पर एक साथ हजारों घर, दुकान आदि की लाइट बंद हो जाती है।

इतना टाइम लगना चाहिए

- 33 केवी के ब्रेकडाउन को बनाने के लिए 2 घंटे का टाइम फिक्स

- पॉवर ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए 24 घंटे की समय सीमा निर्धारित

- अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट होने पर हर हाल में 12 घंटे में बनाना होगा

- 11 केवी फीडर के ब्रेकडाउन को बनाने के लिए 2 से 3 घंटे निर्धारित

इनकी है जिम्मेदारी

33 केवी फीडर - सुपरिटेंडेंट इंजीनियर

पॉवर ट्रांसफॉर्मर - एक्सईएन

11 केवी फीडर - एक्सईएन

अंडरग्राउंड फाल्ट - एक्सईएन

डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफॉर्मर - जूनियर इंजीनियर

एबीसी शार्ट - लाइनमैन

एलटी लीड जलना - लाइनमैन

'' यूपीपीसीएल के आदेश के मुताबिक जल्द से जल्द ब्रेकडाउन बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे लोगों को पॉवर क्राइसिस न हो।

सीएसबी अंबेडकर, पीअारओ केस्को

Posted By: Inextlive