-रमजान पर सिटी के मार्केट्स में रौनक, जार्डन और ईरान के खजूर की मांग ज्यादा

-विदेशी परफ्यूम, जानमाज की डिमांड भी बढ़ी, सूतफेनी और सिवइयों की खरीदारी भी कई गुना बढ़ी

KANPUR : रमजान के पाक महीने की शुरुआत होते ही सिटी के मार्केट्स गुलजार हो गए हैं। मार्केट्स में लोग खरीदारी करने में बिजी हैं। कोई खजूर तो कोई सिवइयों की खरीदारी में मशगूल है। सबसे खास बात ये है कि इस बार मार्केट में जार्डन और ईरान के खजूर की मांग काफी है।

लोकल से लेकर विदेशी तक

रमजान के दौरान खासकर खजूर की डिमांड काफी बढ़ जाती है। खजूर का बिजनेस करने वाले मो। आसिफ ने बताया कि इस बार मार्केट में लोकल की बजाए विदेशी खजूर की डिमांड काफी ज्यादा है। जहां लोकल खजूर की कीमत करीब 70 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं जार्डन और ईरान के खजूर की कीमत ख्00 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास है। रमजान के पाक महीने के दौरान खजूर की खपत करीब पांच गुना बढ़ जाती है। खजूर में ग्लूकोज होता है। इस वजह से दिनभर के बाद जब रोजा रखने वाले खजूर खाते हैं तो बॉडी को ग्लूकोज की पर्याप्त मात्रा के साथ एनर्जी भी मिलती है।

जानमाज की मांग भी बढ़ी

रमजान के पाक महीने में हर कोई कुरान पढ़ता है। जानमाज में बैठकर ही कुरान पढ़ते हैं। ऐसे में रमजान के दौरान इसकी भी खूब बिक्री होती है। मार्केट में एक से बढ़कर एक जानमाज अवेलेबल हैं। इनकी कीमत करीब ख्ख्0 रुपए से लेकर भ्भ्0 रुपए तक है। बिजनेसमैन मो। जुनैद ने बताया कि रमजान के महीने में जानमाज की मांग करीब दोगुना हो जाती है। कई तरह के डिजाइनर जानमाज इस बार मार्केट में अवेलेबल हैं।

परफ्यूम की भी डिमांड

परफ्यूम बिजनेसमैन मो। इसरार ने बताया कि रमजान में इत्र और परफ्यूम का बिजनेस में भी चार-चांद लग जाते हैं। इस बार वरसाजे, ब्लैकबरी, टैग-हर, हीगो के परफ्यूम की डिमांड सबसे ज्यादा है। उनके मुताबिक इनकी शुरुआत फ्भ्00 रुपए से होती है। जोकि हजारों रुपए तक पहुंच जाती है। रहमानी मार्केट में खरीदारी कर रहे तनजीर ने बताया कि वो कुरान-ए-पाक घर ले जा रहे हैं। वो कहते हैं कि रमजान के महीने की शुरुआत होते ही उनकी फैमिली के मेंबर्स ने खरीदारी शुरू कर दी है। हर कोई अपने हिसाब से खरीदारी कर रहा है। मार्केट में सिवई और सूतफेनी की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। सूतफेनी की कीमत 80 रुपए प्रति किलोग्राम और सिंवई ब्0 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है। बिजनेसमैन मो। अकीक ने बताया कि रमजान की शुरुआत होते ही सिंवई और सूतफेनी की मांग दोगुनी से ज्यादा हो जाती है।

Posted By: Inextlive