- मुम्बई में कोरोना के हालात काफी खराब होने पर लोग फैमिली के साथ पलायन कर रहे हैं

- मुम्बई से कानपुर व वाया कानपुर होकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़

KANPUR। मुम्बई में कोरोना के बढ़ते आउटब्रेक की वजह से हालात दिन ब दिन खराब होते जा रहे हैं। यही कारण है कि यूपी, बिहार और मुम्बई में काम करने वाले लोग एक बार फिर से अपना काम-धंधा छोड़ कर फैमिली के साथ पलायन करने लगे हैं। मंडे की दोपहर डेढ़ बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म आठ पर आई एलटीटी-सुल्तानपुर से कानपुर आए वीरेंद्र ने बताया कि यहां नाइट कफ्र्यू में ऐसे हालात नहीं है। जो मुम्बई में दिन में हैं। काम धंधा सब बंद हो चुका है। वहीं अब लॉकडाउन कब लग जाए। इस बात का भी डर सताने लगा था। वहां लॉकडाउन में फंसकर भूखे मरने की बजाए अपने गांव और घर में सुरक्षित रहना ज्यादा अच्छा है।

दिन में सड़कों पर पसरा रहता सन्नाटा

फतेहपुर में रहने वाले शैलेश ने बताया कि मुम्बई में हालात इतने खराब है कि दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। काम, धंधा एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है। सेव की गई मनी से ही घर का खर्चा चल रहा है। लॉकडाउन कब लग जाए। यहीं देखते हुए वहां से वापस घर लौटना ही अच्छा समझा।

डेली हजारों केस कैसे जीएंगे

- कोरोना के केस डेली हजारों में निकल रहे हैं। काम धंधा खत्म हो चुका है। इन हालातों में यूपी व बिहार में रहने वाले सभी लोग अब धीरे-धीरे पलायन कर रहे हैं।

वीरेंद्र, निवासी फतेहपुर

- बीते साल की तरह ही एक बार फिर वहां पर लॉकडाउन लगने के हालात पैदा हो चुके हैं। मुम्बई में कब लॉकडाउन लग जाए। यह किसी को पता नहीं लिहाजा वहां से पलायन करना ही अच्छा समझा।

शैलेश कुमार, फतेहपुर

- काम धंधा पूरी तरह से ठप हो चुका है। फैमिली का खर्च उठाना मुश्किल होता जा रहा था। इसलिए वहां से फैमिली लेकर घर जा रहे हैं।

संतोष चौहान, बर्राजपुर

- आज नहीं दो तीन दिनों में वहां लॉकडाउन लग जाएगा। वर्तमान हालात भी लॉकडाउन से कम नहीं हैं। दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है।

करन चौहान, बर्राजपुर

Posted By: Inextlive