- सैटरडे को सिटी में कोरोना का एक भी नया पेशेंट नहीं मिला, हैलट में भर्ती ब्लैक फंगस का आखिरी पेशेंट भी डिस्चार्ज

KANPUR: कोरोना संक्रमण के बाद सिटी में अब ब्लैक फंगस के संक्रमण का प्रकोप भी खत्म हो गया है। हैलट अस्पताल में म्यूकर माइकोसिस इंफेक्शन के आखिरी पेशेंट को भी डॉक्टर्स ने रिकवर होने के बाद सैटरडे को डिस्चार्ज कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के ईएनटी डिपार्टमेंट के हेड डॉ। एसके कनौजिया ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 75 कंफर्म केसेस को सर्जिकली ऑपरेट किया गया। इसमें से 60 पेशेंट्स रिकवर हो गए। हालांकि अभी भी उन्हें फालोअप के लिए इंडोस्कोपी चेकअप के लिए आते रहना होगा।

11 पेशेंट की मौत

म्यूकर माइकोसिस के 11 पेशेंट्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऑपरेशन के दौरान 7 पेशेंट्स की आंख भी निकालनी पड़ी। ईएनटी डिपार्टमेंट में डॉ.एसके कनौजिया, डॉ.हरेंद्र कुमार, डॉ.निशांत सक्सेना की टीम ने पेशेंट्स ऑपरेट किए। वहीं ऑफ्थेल्मोलॉजी से हेड प्रो.परवेज खान और डॉ.शालिनी मोहन ने ऑपरेशन किया। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ.संजय काला और एसआईसी डॉ.आरके मौर्या की ओर से भी सभी जरूरी संसाधन पेशेंट्स के इलाज के लिए सुनिश्चित कराए गए।

d>âÕâð …ØæÎæ çÚ·¤ßÚUè ÚðÅ

§ü°ÙÅè çÇÂæÅü×ð´Å ·ð¤ ãUðÇ Çæò.°â·ð¤ ·¤ÙæñçÁØæ Ùð ÁæÙ·¤æÚUè Îè ç·¤ ÁÕ ŽÜñ·¤ È¢¤»â ·ð¤ Âðàæð´Å÷â ç×ÜÙæ àæéM¤ ãUé° ‰æð। ÌÕ §Ù ·ð¤âðâ ×ð´ v®® ÂÚâð´Å ×æÅðüçÜÅè ·¤è ⢏ææßÙæ ãUæðÌè ‰æè,Üðç·¤Ù çÈ¤Ú §Ù ·ð¤âðâ ·¤æð SÂðàæÜæ§…Ç Åè× ·ð¤ âæ‰æ ×ñÙðÁ ç·¤Øæ »Øæ। â×Ø ÂÚ àææâÙ âð °¢ÅèÈ¢¤»Ü §¢Áð€àæÙ ç×ÜÙð âð Âðàæð´Å÷â ·¤è çÚ·¤ßÚUè æè â×Ø âð ãUæðÙð Ü»è। °Ü°Ü¥æÚ ¥SÂÌæÜ ×ð´ ŽÜñ·¤ È¢¤»â Âðàæð´Å÷â ·¤æ çÚ·¤ßÚUè ÚðÅ ÂýÎðàæ ×ð´ âÕâð ÕðãUÌÚ ãUæðÙð ·¤æ Îæßæ æè ¥SÂÌæÜ ÂýàææâÙ ·¤è ¥æðÚ âð ç·¤Øæ »Øæ।

ब्लैक फंगस फैक्टफाइल-

75- म्यूकर माइकोसिस के कंफर्म केस हैलट में भर्ती हुए जिनकी सर्जरी हुई।

11 - पेशेंट्स की डेथ हुई

60- पेशेंट्स रिकवर होकर डिस्चार्ज हुए

14.67 परसेंट- केस फेटेलिटी रेट

2,448- वायल एंटी फंगल इंजेक्शन एंफोटेरेसिन बी के म्यूकर पेश्ोंटस को लगाए गए

---------------

कोरोना का एक भी नया केस नहीं

सैटरडे को सिटी में कोरोना संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला। जबकि संक्रमण की पहचान के लिए 5600 सैंपल की जांच की गई थी। सीएमओ डॉ। नेपाल सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक सिटी में अभी कोरोना संक्रमण के 7 एक्टिव केसेस हैं। एक केस राज्य स्तर से कानपुर के रिकॉर्ड में ट्रांसफर किया गया। कानपुर में अब तक कोरोना संक्रमण के 82,917 पेशेंट मिले हैं। जिसमें से 81,005 ठीक हो गए। 1905 पेशेंट्स की डेथ हो गई। शनिवार को हुए 5600 सैंपल की कोविड जांच में 2031 सैंपल एंटीजेन किट से टेस्ट हुए। 3535 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच हुई और 34 सैंपलों की ट्रू नॉट व सीबी नॉट मशीन से जांच की गई।

Posted By: Inextlive