-नगर निगम हर होर्डिग साइट पर लगा रहा आरएफआईडी टैग

-अवैध होर्डिग फ्री होगा शहर, होर्डिग तोड़कर लगेगा जुर्माना

KANPUR: सिटी की सड़कों, बिल्डिंग्स, फुटपाथ पर लगे अवैध होर्डिग का अब नामों निशान मिटा दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम स्मार्ट प्लान तैयार कर एक्शन शुरू कर दिया है। नगर निगम में रजिस्टर्ड विज्ञापन एजेंसी को निर्धारित होर्डिग साइट के आधार पर क्यूआर कोड दिया जाएगा। इसे होर्डिग साइट पर चस्पा किया जाएगा। इससे आसानी से वैध और अवैध होर्डिग का पता चल जाएगा। अब होर्डिग वेंडर के उस खेल पर भी लगाम लग जाएगी, जहां 10 होर्डिग की परमीशन लेकर 100 होर्डिग पूरे शहर में लगा दी जाती थी।

नहीं होगा रेवेन्यू लॉस

विज्ञापन प्रभारी स्वर्ण सिंह के मुताबिक अवैध होर्डिग से नगर निगम को होने वाले रेवेन्यू लॉस भी बेहद कम हो जाएगा। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही साइट से जुड़ी पूरी डिटेल खुलकर सामने आ जाएगी। इसमें कब से कब तक होर्डिग साइट का पैसा जमा किया गया है। इसकी भी पूरी डिटेल दर्ज होगी। 70 विज्ञापन एजेंसी नगर निगम में रजिस्टर्ड हैं। करीब 12 होर्डिग साइट पर आरएफआईडी लगाने का काम शुरू हो गया है।

इस प्रकार है पूरी प्रक्रिया

क्यूआर कोड जेनरेट करने के लिए सबसे पहले होर्डिग साइट का सर्वे किया जाएगा। एप में होर्डिग साइट की फोटो क्लिक कर उसकी जियो टैगिंग की जाएगी। इसके बाद सॉफ्टवेयर में डाटा को फीड कर उसका क्यूआर कोड जेनरेट किया जाएगा। 1173 होर्डिग साइट में इसको लगाया जाएगा।

आंकड़ों में होिर्डग साइट्स

होर्डिग- 1134

यनीपोल- 199

डेकोरेटिव पोल- 136

रूफ टॉप- 272

ट्री गार्ड- 1246

बस शेल्टर- 84

यहां की होर्डिग साइट्स पर लगा

-फूलबाग

-जाजमऊ

-बड़ा चौराहा

-परेड समेत अन्य।

विज्ञापन एजेंसी ने जितनी साइट के लिए परमीशन ली होगी, उसे उतने क्यूआर कोड दिए जाएंगे। इसे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य जगहों पर लगी होर्डिग का अवैध मानकर हटाया जाएगा और संबंधित व्यक्ति से जुर्माना लिया जाएगा।

-अक्षय त्रिपाठी, नगर आयुक्त।

Posted By: Inextlive