-विष्णुपुरी में लाइन में लीकेज के बाद स्लोस वॉल्व फट गया था

-लीकेज बना, अब स्लोस वॉल्व को हटाकर नया पाइप पडे़ेगा

KANPUR: एक वॉल्व ने 10 लाख लोगों की वाटर सप्लाई रोक दी है। गंगा बैराज से मंडे से पहले 10 लाख लोगों को वाटर सप्लाई नहीं हो सकेगी। दरअसल, विष्णुपुरी के रामचंदर चौराहा में लीकेज तो ठीक हो गया है, लेकिन लाइन में लगे स्लोस वॉल्व के फटने से लाइन को शुरू नहीं किया जा सकता है।

5 दिनों से बंद है सप्लाई

अब जल निगम इस वॉल्व को हटाकर फिलहाल इसकी जगह नया पाइप डालकर वाटर सप्लाई को शुरू करेगा। गंगा बैराज से पिछले 5 दिनों से 6 करोड़ लीटर वाटर सप्लाई ठप है। कंपनीबाग में लीकेज चलते ट्यूजडे को वाटर सप्लाई बंद की गई थी। यहां लीकेज बनने के बाद थर्सडे मॉर्निग जैसे ही सप्लाई शुरू की गई रामचंदर चौराहा पर लाइन फट गई। तब से अब तक लाइन बंद है। लोगों को लो प्रेशर से अन्य संसाधनों के जरिए वाटर सप्लाई हो रही है। इससे दूसरी मंजिल पर रहने वालों को बमुश्किल ही पानी मिल पा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में लगे हैंडपंपों और पड़ोसियों के यहां लगे सबमर्सिबल पंप से पानी लेकर काम चला रहे हैं।

इन एरियाज में बनी हुई प्रॉब्लम

ग्वालटोली, सूटरगंज, सर्वोदय नगर, काकादेव, रामबाग, सिविल लाइंस फूलबाग, बर्रा दो से आठ, शास्त्री चौक, साकेत नगर, निराला नगर, गो¨वद नगर समेत अन्य एरियाज।

स्लोस वॉल्व की वजह से लाइन को शुरू नहीं किया जा सकता है। इसकी जगह लाइन डाली जा रही है। मंडे तक वाटर सप्लाई नॉर्मल हो जाएगी।

-शमीम अख्तर, परियोजना प्रबंधक, जल निगम।

Posted By: Inextlive