- ज्यादा संख्या होने पर आयोजकों के खिलाफ भी लेंगे सख्त एक्शन

- दशहरा और दुर्गापूजा को लेकर जारी किया गया अलर्ट

KANPUR : सिटी में दुर्गापूजा और दशहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हेल्थ प्रोटोकॉल के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल कार्यक्रम आयोजकों को जो परमिशन दी गई है वो 200 लोगों की है। इससे ज्यादा लोगों के कार्यक्रम स्थल पर पाए जाने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ज्यादा लोगों के मिलने पर

कोविड-19 के चलते लॉकडाउन जारी किया गया था। जिसके बाद कई स्टेप्स में अनलॉक किया गया। मंदिर भी खोले गए। स्कूल कॉलेज के लिए भी परमीशन दी गई। नवरात्रि, दशहरा और दुर्गापूजा के लिए भी एसओपी जारी की गई। डीआईजी डॉ। प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि जो परमीशन दी गई है। उससे ज्यादा लोगों के मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 200 लोग से ज्यादा किसी भी प्रोग्राम में मौजूद नहीं होंगे। अगर इससे ज्यादा लोग पाए जाएंगे तो कार्यक्रम संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी। इस बात की जानकारी सभी को दी गई है। पंडाल भी पुलिस की एसओपी के हिसाब से ही बनाया जाएगा।

पंडालों में पुलिस की टीमें

पंडाल के अंदर और बाहर सादे कपड़ों में पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। किसी को भी मूर्ति के पास जाने या छूने की परमीशन नहीं होगी। पंडाल में जगह-जगह सेनेटाइजर रखे जाएंगे। हाथ धोने का इंतजाम भी किया जाएगा। जो दुकाने लगेंगी उनसे संचालक पहले मेडिकल रिपोर्ट लेंगे। आने जाने के रास्ते खुले रहें, इस बात का ध्यान भी आयोजक रखेंगे। ऐसा कोई आयोजन नहीं किया जाएगा। जिसमें ज्यादा लोग इकट्ठा हों।

'' 200 लोगों से ज्यादा की परमीशन नहीं दी गई है। जहां भी नियम तोड़े जाएंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.''

डॉ। प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी कानपुर

Posted By: Inextlive