kanpur@inext.co.in kanpur : फाइनेंशियल रूप से कमजोर महिलाओं को जॉब दिलाने के नाम पर बहलाया फुसलाया जा रहा है और गल्फ कंट्री भेजा जा रहा है. जहां उन्हें कैद करके उनके साथ हैवानियत की जाती है. सिटी में ऐसे लोगों का एक गैंग एक्टिव

- शहर में नौकरी के नाम पर मानव तस्करी करने वाला बड़ा गैंग एक्टिव

>

KANPUR : फाइनेंशियल रूप से कमजोर महिलाओं को जॉब दिलाने के नाम पर बहलाया फुसलाया जा रहा है और गल्फ कंट्री भेजा जा रहा है। जहां उन्हें कैद करके उनके साथ हैवानियत की जाती है। सिटी में ऐसे लोगों का एक गैंग एक्टिव है। जो मानव तस्करी के काम में लगा हुआ है। क्राइम ब्रांच के हाथ ऐसे दो शातिरों के गिरेबान तक नहीं पहुंच सके हैं। इन शातिरों के मिलने से बड़े नेक्सस का खुलासा होगा। ओमान में शेख की कैद से छुड़ाई गई महिला के केस में पुलिस दो आरोपियों अतीकुर्रहमान और मुज्ममिल को जेल भेज चुकी है। ये वे लोग हैं जो शिकार खोजने में दोनों आरोपियों की मदद किया करते थे। फोन की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को इन दो संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है।

कुछ लोग और हैैं रडार पर

दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस उनके नेटवर्क पर काम कर रही है। उनके घर के आसपास पूछताछ, दोनों का रूटीन समेत अन्य तथ्यों पर भी पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया है। मोबाइल की भी जांच पड़ताल पुलिस ने कराई। दो संदिग्ध नम्बर मिले जो बंद जा रहे हैं।

गरीब और असहाय लोगों पर नजर

पुलिस ने इन नंबरों को रखने वाले दोनों के नामों का खुलासा नहीं किया है। मगर सूत्र बताते हैं कि यह दोनों शिकार खोजने में मदद करते थे। ये दोनों खुद क्षेत्र में घूमते थे और जहां पर गरीब असहाय परिवार मिलता था। उसकी जानकारी दोनों आरोपियों तक पहुंचा देते थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों ने कानपुर, उन्नाव समेत आसपास के जिलों में कई परिवारों को दोनों आरोपियों से मिलवाने का काम किया है।

कुछ और लोगों के बारे में जानकारी मिली है। उन्हें भी जल्द अरेस्ट किया जाएगा। ओमान से छुड़ाई गई महिला वाले केस में उसके बयान नहीं हो सके हैं। जिसकी वजह से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।

प्रभुकांत, इंस्पेक्टर कर्नलगंज

Posted By: Inextlive