शहर में अवैध होर्डिंग का खेल लाखों का नहीं करोड़ों का है. शहर में रजिस्टर्ड होर्डिंग से ज्यादा अवैध होर्डिंग का जाल चारों तरफ फैला हुआ है.

कानपुर(ब्यूरो)।शहर में अवैध होर्डिंग का खेल लाखों का नहीं करोड़ों का है। शहर में रजिस्टर्ड होर्डिंग से ज्यादा अवैध होर्डिंग का जाल चारों तरफ फैला हुआ है। हालांकि इससे नगर निगम की इनकम नहीं बढ़ रही है। नगर निगम को रजिस्टर्ड होर्डिंग व यूनीपोल से हर साल करीब डेढ़ करोड़ की इनकम होती है जबकि शहर में जिस तरह से होर्डिंग का जाल बिछा है, उससे नगर निगम को 8 से 10 करोड़ की इनकम होनी चाहिए। शहर में अवैध होर्डिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 20 दिन में मात्र तीन सौ अवैध होर्डिंग को ही हटाया जा सका है। अवैध होर्डिंग के खेल में कहीं न कहीं नगर निगम के कर्र्मचारियों की भी मिलीभगत है। सूत्रों के मुताबिक नगर निगम क्षेत्र में अभी एक हजार से ज्यादा अवैध होर्डिंग लगी हुई है।

जिस तरह से शहर में होर्डिंग लगी है, उसके अनुसार नगर निगम की इनकम नहीं है। लगातार अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रïïवाई की जा रही है।

- राजेश कुमार, विज्ञापन प्रभारी, नगर निगम

Posted By: Inextlive