-नगर निगम के बजट में खामियों और हाउस टैक्स पर महापौर का पारा चढ़ा बैठक छोड़कर गई

-4 साल पहले बकाया हाउस टैक्स ब्याज के साथ वसूला जा रहा, अधिकारी नहीं दे सके जवाब

नगर निगम के बजट में खामियों और हाउस टैक्स पर महापौर का पारा चढ़ा बैठक छोड़कर गई

-ब् साल पहले बकाया हाउस टैक्स ब्याज के साथ वसूला जा रहा, अधिकारी नहीं दे सके जवाब

KANPUR: kanpur@inext.co.in

KANPUR: सैटरडे को साल की पहली नवगठित कार्यकारिणी में बजट में गड़बडि़यों को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय जमकर बरसीं, अधिकारियों की लापरवाही पर उनका पारा इस कदर चढ़ा कि वो मीटिंग निरस्त कर बैठक छोड़कर चली गई। इससे अधिकारी और पार्षद हक्का-बक्का रह गए। महापौर ने साफ कहा कि बजट में कई प्रकार की गड़बड़ी हैं। सदन में भी इस पर आपत्ति जताई गई थी, जिसे अब तक ठीक नहीं किया गया। ब् साल पहले बकाया हाउस टैक्स ब्याज के साथ वसूला जा रहा है। इस पर अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए।

बता दें कि कार्यकारिणी में नगर निगम का फाइनेंशियल ईयर-ख्0ख्0-ख्क् का पुनरीक्षित बजट क्0 अरब भ्ख् करोड़ और ईयर ख्0ख्क्-ख्ख् का मूल बजट क्0 अरब भ्म् करोड़ का रखा जाना था। वहीं करंट ईयर में जलकल का बजट ख् अरब क्क् करोड़ का है। जबकि नेक्स्ट फाइनेंशियल ईयर ख्0ख्क्-ख्ख् को आगामी बजट ख् अरब म्म् करोड़ रुपए का रखा गया है।

बजट में कई गड़बडि़यां

भाजपा पार्षद के प्रस्ताव पर कैलाश पाण्डेय को सर्वसम्मति से उपसभापति चुना गया। फिर पुनरीक्षित बजट रखा गया। कॉपी देखने के बाद महापौर ने कहा कि शासन से जब फाइनेंशियल ईयर ख्0ख्0-ख्क् में ख्9म् रुपए करोड़ आया है, तो पुनरीक्षित बजट में क्भ्वें वित्त आयोग के तहत क्भ्ख् करोड़ भ्0 लाख रुपए क्यों दर्शाया गया है? इस पर चीफ अकाउंटेंट ऑफिसर कोई जवाब नहीं दे सके.महापौर ने कहा एक तरफ नगर निगम के पास पैसा न होने का अधिकारी बात करते हैं और नगर निगम मुख्यालय में करोड़ों रुपए से निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसकी जानकारी आज तक उनको नहीं दी गई, कैसे हो रहा है और किस मद से हो रहा है। अफसर जानकारी छिपाते हैं। महापौर ने कहा बैठक तभी बुलाई जाए, जब सारे डॉक्यूमेंट मौजूद हो और अफसरों को जानकारी हो।

हाउस टैक्स पर जवाब नहीं

फाइनेंशियल ईयर ख्0क्भ्-क्म् टैक्स बढ़ा दिया गया, उसकी ब्याज सहित अब वसूली की जा रही है जिससे सरकार की बदनामी हो रही है। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

इनसे वसूला जाएगा ज्यादा टैक्स

मद करंट ईयर नेक्स्ट फाइनेंशियल ईयर

टैक्स ख्.08 अरब ख्.ख्8 अरब

हाउस टैक्स क्.भ्भ् अरब क्.70 अरब

पार्किंग 80 लाख 90 लाख

-----------

इन पर खर्च होगा बजट

मद करंट ईयर नेक्स्ट फाइनेंशियल ईयर

रोड निर्माण क्.80 अरब ख्.क्0 अरब

रोड मेंटेनेंस 9 करोड़ 7 करोड़

कूड़ा निस्तारण फ्0 लाख फ्भ्लाख

स्वच्छ भारत मिशन ख्0 करोड़ क्0 करोड़

Posted By: Inextlive