- पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी देने के बावजूद कोई मदद को नहीं आया

kanpur : किदवईनगर के गोवर्धन पुरवा में देर रात मिट्टी की दीवार सो रहे परिवार पर गिर पड़ी। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बिना देर किए रेस्क्यू शुरू किया। आधे घंटे के अंदर मलबा हटाकर घायलों को निकाला और नौबस्ता स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां से सभी को हैलट रेफर कर दिया गया। यहां एक युवती की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि देर रात उन्होंने कंट्रोल रूम को जानकारी दी थी। इसके बाद भी कोई मदद को नहीं आया। सुबह जब सोनी की मौत की जानकारी पुलिस को हुई तब पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

रात 1 बजे गिरी थी दीवार

गोवर्धन पुरवा निवासी रामजानकी घरों में काम करती हैं। उनके परिवार में बेटा दिलीप कुमार, दो बेटियां आरती और उजाला हैं। होली के त्यौहार पर दबौली निवासी रिश्तेदार रामू की 25 साल की बेटी सोनी भी आ गई थी। संडे रात सभी लोग खाना खाकर सोए थे। सोनी घर के अंदर की तरफ सो रही थी। रात 1 बजे के आसपास अचानक घर की पिछली कच्ची दीवार अंदर की तरफ ढह गई। हादसे में सोनी की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

Posted By: Inextlive