-नगर निगम मुख्यालय से की गई सैनेटाइजेशन अभियान की शुरुआत, महापौर ने 300 कर्मचारियों को पूरी किट के साथ किया रवाना

KANPUR: संडे को लगाए गए लॉकडाउन में पूरे शहर को सैनेटाइज करने का विशेष अभियान चलाया गया। शुरुआत महापौर प्रमिला पांडेय और कमिश्नर डॉ। राज शेखर ने नगर निगम मुख्यालय से की। यहां हरी झंडी दिखाकर टीमों को उनके वार्ड की ओर रवाना किया गया। सैनेटाइजेशन के लिए 300 कर्मचारियों को लगाया गया है। सभी को पीपीई किट और कोरोना से बचाव के लिए जरूरी संसाधन दिए गए। 156 जेटिंग मशीनों को सैनेटाइजेशन के काम में लगाया गया है।

एंटी स्मॉग गन का यूज

सिटी में पॉल्यूशन दूर करने के लिए मंगाई गई 4 एंटी स्मॉग गन का भी पहली बार यूज सैनेटाइजेशन के काम में लिया गया। इनमें पानी की जगह सोडियम हाइपो क्लोराइड मिलाकर सैनेटाइजेशन किया गया। 12 बड़े टैंकर में स्प्रिंकलर लगाकर हाई प्रेशर से सभी 110 वाडरें में सैनेटाइजेशन पूरे दिन चलता रहा। आर्यनगर चौराहा, स्वरूपनगर समेत सैकड़ों एरियाज में पार्षदों की अगुवाई में वार्ड में सैनेटइजेशन किया गया।

भीड़भाड़ वाले एरियाज पर फोकस

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। अजय संखवार ने बताया कि अभियान के पहले दिन वाडरें के साथ ही पब्लिक प्लेस पर ज्यादा फोकस किया गया। इसमें झकरकटी, चुन्नीगंज, विकास नगर बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, नवीन मार्केट समेत कई जगहों को सैनेटाइज किया गया। 30 हजार सोडियम हाइपो क्लोराइड का और ऑर्डर दिया गया है।

इन मशीनरी का यूज

- 12 टैंकर स्प्रिंकलर

- 147 हैंड सैनेटाइजर मशीन

- 4 एंटी स्मॉग गन

Posted By: Inextlive