kanpur@inext.co.in kanpur : ओमान में कैद से छुड़ाई गई महिला को संडे की रात को कानपुर लाया गया था. मंडे क

- ओमान से वापस कानपुर पहूंची महिला ने डीसीपी को बताई कहानी, कहा शेख मारता था कोड़े

-कर्नलगंज थाने में दर्ज किए गए 161 के बयान, ट्यूजडे को कोर्ट में पेश कर दर्ज होंगे मजिस्ट्रेटी बयान

>kanpur@inext.co.in

KANPUR : ओमान में कैद से छुड़ाई गई महिला को संडे की रात को कानपुर लाया गया था। मंडे को महिला डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल से मिली। डीसीपी से उसने ओमान में हुई घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद कर्नलगंज पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। थाने में महिला के 161 के बयान दर्ज कराने के साथ उसका मेडिकल परीक्षण कराने के लिए डफरिन भेजा गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक ट्यूज डे को महिला के कोर्ट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे।

गुलाम समझता था शेख

महिला ने डीसीपी क्राइम से मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी। पीडि़ता ने बताया कि शेख के घर में काम करने के दौरान उसे जानकारी दी गई कि कि उसे 1.5 लाख रुपए में बेचा गया है। यह सुनते ही महिला कांप उठी। उसे खरीदने वाला शेख उसे गुलाम मानता था और उससे वैसा ही सलूख किया जाता था। कई बार उसकी पीठ पर कोड़े बरसाए जाते थे। जिसमें घर में मौजूद महिलाएं शेख का साथ देती थी। कई बार शेख ने उसके साथ हैवानियत की। वह हाथ जोड़ती और खुदा का वास्ता देकर वापस भेजने के लिए कहती लेकिन शेख पर कोई असर नहीं पड़ता था।

चार महिलाओं को छुपाया

पीडि़ता ने बताया कि जब उसकी और एक अन्य महिला की तलाश में पुलिस की टीम शेख के यहां पहुंची तो उन लोगों ने बाकी चार महिलाओं को छुपा दिया। सिर्फ इन्हीं दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीडि़ता ने बताया कि जिस शेख के यहां वह काम कर रही थी। वह अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहता था। उसका वहां पर रसूख बड़ा था। इसी वजह से पुलिस भी उसके यहां जाने से कतराती थी।

24 घंटे में एक बार खाना

पीडि़ता ने बताया कि 24 घंटे में एक बार दोपहर के समय खाना मिलता था। अगर विरोध कर दिया तो उसकी सजा शेख और उसके लोग प्यासा रखकर देते थे। वह लोग कई-कई दिनों तक पानी नहीं देते थे।

लोकल एजेंसी पर नकेल कसी जाएगी

डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने कहा कि कई ऐसी एजेंसियां एक्टिव हैं जो बाहर काम दिलाने के नाम पर लोगों को फंसाती हैं। ऐसी एजेंसियों को चिन्हित किया जा रहा है। एजेंसियों में लोग कैसे काम करते हैं। इस पर भी अध्ययन किया जा रहा है। बहुत जल्द ऐसी एजेंसीज पर एक्शन लिया जाएगा।

Posted By: Inextlive