स्पाइस जेट की मुंबई फ्लाइट सैटरडे को चकेरी एयरपोर्ट पर आने के बाद वापस नहीं जा सकी. क्योंकि आयल कंपनी ने प्लेन को फ्यूल देने से मना कर दिया. दो घंटे से अधिक समय बीतने के बाद स्पाइस जेट की ओर से तकनीकी खराबी बताकर फ्लाइट कैंसिल कर दी गई. जिस पर पैसेंजर्स ने जमकर हंगामा किया. स्पाइस जेट कंपनी ने सभी पैसेंजर्स के पैसे वापस किए. हालांकि कुछ पैसेंजर्स दूसरी फ्लाइट से मुंबई गए.

कानपुर (ब्यूरो) स्पाइस जेट का प्लेन सैटरडे सुबह 11 बजे मुंबई से आकर चकेरी एयरपोर्ट पर उतरा। इस प्लेन को 11:35 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरना था लेकिन समय बीतने के बाद भी जब प्लेन रनवे तक नहीं पहुंचा तो पैसेंजर्स भडक़ गए। जानकारों के मुताबिक आयल कंपनी ने भुगतान न होने के चलते प्लेन को फ्यूल देने से इंकार कर दिया था। जिससे प्लेन उड़ान नहीं भर सका। हालांकि बाद में तकनीकी खराबी भी आ गई। इस पर पैसेंजर्स ने हंगामा शुरू किया। वहीं कई पैसेंजर्स ने इंडिगो की फ्लाइट पकडऩे के लिए संपर्क किया। इंडिगो की फ्लाइट में 160 पैसेंजर्स थे। ऐसे में स्पाइस जेट के 20 पैसेंजर्स को उड़ान की अनुमति दे दी।


कोट
तकनीकी खराबी आने से प्लेन उड़ान नहीं भर सका। यह फ्लाइट संडे की सुबह मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। पैसेंजर्स को रिफंड दे दिया गया है।
-आनंद देवरा, पीआरओ, स्पाइस जेट

स्पाइस जेट के अधिकारियों ने प्लेन में तकनीकी खामी की जानकारी दी है। आयल कंपनी द्वारा फ्यूल न दिए जाने की जानकारी नहीं है।
-संजय कुमार, डायरेक्टर, चकेरी एयरपोर्ट

Posted By: Inextlive