- फिजिक्स में बोर्ड एग्जाम के लिए कराने है 8 प्रैक्टिकल, पर बोर्ड की ओर से जारी सिलेबस में केवल पांच

- यूपी बोर्ड के ऑर्डर से स्टूडेंट्स और टीचर्स दोनों परेशान, बोर्ड को स्कूलों ने भेजे ऑब्जेक्शन, संशोधन की मांग

KANPUR: कोरोना इंफेक्शन को देखते हुए यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर के सिलेबस में 30 परसेंट तक की कटौती की है। इसको लेकर कुछ सब्जेक्ट्स के टीचर्स में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। साइंस के फिजिक्स सब्जेक्ट के प्रैक्टिकल में जहां 8 प्रैक्टिकल करने को कहा गया है, वहीं सिलेबस में केवल पांच प्रैक्टिकल ही दिए गए हैं। दोनों ही आदेश बोर्ड के ही हैं। ऐसे में टीचर्स और स्टूडेंट्स दोनों परेश्ान हैं।

कौन सा सिलेबस फॉलो करें

सिलेबस कम करने के लिए जो अंश हटाए गए हैं और जो एग्जाम में पूछा जाएगा, यह दोनों ही मेल नहीं खा रहे हैं। फिजिक्स के टीचर्स ऐसी ही गड़बड़ी से सबसे ज्यादा भ्रम की स्थिति में हैं। एग्जाम में आठ प्रैक्टिकल पूछे जाएंगे जबकि नए सिलेबस में केवल पांच प्रैक्टिकल के बारे में ही जानकारी दी गई है। आर्य नगर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि फिजिक्स के प्रैक्टिकल एग्जाम में दो खंड होते हैं। नए सिलेबस के अनुसार हर खंड से 4- 4 प्रैक्टिकल के प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल आठ प्रश्न स्टूडेंट्स को करने होंगे। लेकिन दिक्कत ये है है कि खंड क में एक ही प्रैक्टिकल पूछा गया है। जबकि खंड ख में चार प्रैक्टिकल पूछे गए हैं। ऐसे में दोनों मिलाकर स्टूडेंट्स को पांच प्रैक्टिकल ही करने होंगे। ऐसे में टीचर्स को समझ में नहीं आ रहा है कि बाकी तीन प्रैक्टिकल कौन से होंगे।

पेपर पैटर्न में होगा बदलाव

हाईस्कूल और इंटर के सिलेबस में कटौती किए जाने से इस बार बोर्ड एग्जाम के पेपर पैटर्न में बदलाव देखने को मिलेगा। बोर्ड ने सिलेबस में बदलाव और इससे पेपर पैटर्न में हुए बदलाव का प्रारूप वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। सिलेबस से पार्ट हटाया गया है उनसे प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। लेकिन उनके नंबर को दूसरे प्रश्नों में विभाजित किया गया है। नए प्रारूप में नए तरीके से नंबर का विभाजन दिखाया गया है। डॉ। मिश्रा ने बताया कि जैसे अंग्रेजी में ड्रामा मचर्ेंट ऑफ वेनिस हटा दिया गया है। इसके प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। इसके नंबर को दूसरे प्रश्नों में विभाजित कर दिया गया है।

Posted By: Inextlive