- बजरिया पुलिस ने आरोपियों को ईदगाह तिराहे के पास पकड़ा

- एक मई को घायल हालत में उर्सला में भर्ती मिली थी महिला

KANPUR : बजरिया पुलिस ने महिला के रेप और मर्डर के आरोपियों को मंडे ईदगाह तिराहे से अरेस्ट कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। महिला के परिवार वालों ने कैट¨रग ठेकेदार और उसके साथी पर मारपीट के बाद रेप और मर्डर करने का आरोप लगाया था। परिजनों का ये भी आरोप था। कि अगर महिला की जानकारी सही समय पर दे दी जाती तो वह बच सकती थी

ठेकेदार के साथ फतेहपुर गई थी

थानाप्रभारी राममूर्ति ने बताया कि पै¨कग कारीगर की पत्नी शादी समारोह में खाना बनाने का काम करती थी। 29 अप्रैल को वह सीसामऊ आनंद बाग निवासी श्यामजी गुप्ता उर्फ अश्विनी गुप्ता और सीसामऊ बाजार निवासी मोनू जायसवाल के साथ फतेहपुर में एक शादी समारोह में खाना बनाने गई थी। इसके बाद वह वापस नही लौटी थी।

उर्सला में भर्ती मिली थी महिला

एक मई को वह घायल अवस्था में उर्सला अस्पताल में मिली। इसके बाद परिजन उसे कल्याणपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां थर्सडे देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में महिला के पति ने कैट¨रग ठेकेदार व उसके साथी के खिलाफ रेप का प्रयास और पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बजरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। मामले में मंडे को पुलिस ने दोनों आरोपियों को ईदगाह तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

Posted By: Inextlive