- संडे को बुलाए गए नगर निगम सदन में बीजेपी के चार और सपा व कांग्रेस का एक-एक सदस्य निर्वाचित

KANPUR : कार्यकारिणी चुनाव के लिए संडे को बुलाया गया नगर निगम सदन पहली बार शांतिपूर्ण रहा। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.19 बजे तक चले सदन में बीजेपी के 4, सपा और कांग्रेस के एक-एक पार्षद को कार्यकारिणी के लिए चुना गया। दो निर्दलीयों के नाम वापस लेने से महापौर प्रमिला पांडेय ने निर्विरोध चुने गए सभी छह कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी।

इनका कार्यकाल खत्म

सपा से सुहैल अहमद, भाजपा से अनूप शुक्ल, अवनीश खन्ना, हरी शंकर गुप्ता और दिनेश तिवारी व कांग्रेस से अश्वनी चढ्डा का कार्यकाल खत्म हो गया। पार्षद अश्वनी चढ्डा का निधन हो चुका है।

ये चुने गए कार्यकारिणी में

भाजपा से घनश्याम गुप्ता, अशोक पाल, कैलाश पांडेय, यशपाल सिंह को चुना गया। जबकि सपा से अमित मेहरोत्रा और कांग्रेस से राजीव सेतिया निर्वाचित हुए।

'' सभी पार्षदों ने एकजुटता दिखाकर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के लिए 6 सदस्यों का चुनाव कराया। सदन की कार्यवाही बेहद खुशनुमा माहौल में हुई, ये बहुत अच्छी बात है.''

-प्रमिला पांडेय, महापौर।

Posted By: Inextlive