- मोतीझील के पास मेट्रो रूट में आ रही जलकल की मेन लाइन को किया जा रहा शिफ्ट

KANPUR: मेट्रो रूट पर मोतीझील के पास जलकल की पाइप लाइन शिफ्ट किए जाने के चलते मंडे शाम को ख्0 लाख लोगों की वाटर सप्लाई नहीं हो सकी। ट्यूजडे सुबह जलकल की ओर से सप्लाई करने का दावा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मोतीझील में मेट्रो स्टेशन के पास जलकल की बीस इंच की मेन पाइपलाइन को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके चलते जलकल विभाग ने बेनाझाबर मुख्यालय से डेली होने वाली ख्0 करोड़ लीटर वाटर सप्लाई रोक दी।

सुबह सप्लाई का दावा

इसके चलते करीब ख्0 लाख लोगों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ा। दर्शनपुरवा, कौशलपुरी, परेड, दर्शनपुरवा, चमनगंज, बेकनगंज रामबाग, गांधीनगर, जवाहर नगर, रामबाग, रामकृष्ण नगर समेत कई इलाकों में शाम को छह से आठ बजे जलापूर्ति नहीं हुई। लोगों को आसपास के हैंडपंप और सबमर्सिबल पंप का सहारा लेना पड़ा। जलकल के अवर अभियंता रविकांत ने बताया कि मेट्रो ने ट्यूजडे सुबह तक लाइन शिफ्ट करने का भरोसा दिया है। जिसके बाद जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Posted By: Inextlive