महाराजपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन समेत फरार हो गया.

कानपुर (ब्यूरो)। महाराजपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मौत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया।

परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
महाराजपुर निवासी 65 साल के रघुवीर ङ्क्षसह भदौरिया हेड कांस्टेबल पद से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी मनोरमा दो बेटे निखिल, शिवा और बेटी इच्छा है। परिजनों ने बताया कि रघुवीर ङ्क्षसह रोज मार्निंग वाक पर जाते थे। सोमवार को भी वह वॉक पर निकले थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। महाराजपुर थाना प्रभारी योगेश कुमार सोलंकी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

गंगा बैराज पर रफ्तार का कहर
गंगा बैराज पर सोमवार दोपहर उन्नाव पूरन नगर निवासी बाइक सवार होमगार्ड सडक़ किनारे खड़ी कार में जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस देखकर अपने बच्चे को पानी पिला रहे दंपती ने उसे गंभीर हालत में एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद वह चले गये। कोहना पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो वह एलएलआर अस्पताल पहुंचे। राहगीरों ने बताया कि होमगार्ड काफी तेज गति से बाइक चला रहा था।

Posted By: Inextlive