- 06 महीने 10 दिन बाद खुले चिडि़याघर में पहले दिन 432 दर्शक पहुंचे

KANPUR (26 Sept):

लॉकडाउन के बाद चिडि़याघर सैटरडे को कोविड के प्रोटोकॉल के तहत पब्लिक के लिए खोला गया। पहले दिन 432 दर्शकों के पहुंचने से चिडि़याघर में रौनक लौट आई .29 हजार 120 रुपए का रेवेन्यू पहले दिन मिला। सहायक निदेशक अर¨वद कुमार सिंह ने बताया कि कोरोनाकाल से पहले दर्शकों की संख्या दो हजार से अधिक हुआ करती थी। कोरोना काल को देखते हुए चिडि़याघर खुलने के पहले दिन दर्शकों की संख्या च्च्छी रही। सभी ने मास्क पहने थे। जिनके पास मास्क नहीं थे उन्होंने चिडि़याघर के बाहर मास्क खरीदे। पहले दिन अधिकतम छह सौ दर्शकों के लिए चिडि़याघर में व्यवस्था की गई थी।

Posted By: Inextlive