- अब हेल्थ वर्कर्स को नहीं मिलेगा वैक्सीन लगवाने का मौका

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख: राजधानी में पहले चरण के तहत वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद, शुक्रवार को दूसरी डोज लगाई गई। जिसमें दूसरी डोज के लिए 88 फीसद हेल्थ वर्कर्स ही शामिल हुए। जबकि छूटे हुए हेल्थ वर्कर्स में करीब 77 फीसद वैक्सीन लगवाने पहुंचे। वहीं सिविल अस्पताल में 144.4 फीसद वैक्सीनेशन किया गया। अब छूटे हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगवाने का मौका नहीं मिलेगा।

9020 का रखा था लक्ष्य

पहले चरण के दूसरे दौर के तहत हेल्थ वर्कर्स को 21 जनवरी को पहली डोज दी गई थी। 28 दिन पूरे होने के साथ शुक्रवार को 35 सेंटर्स के 85 बूथों पर 9,020 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 4,833 को दूसरी डोज और 3187 को पहली डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 4261 ने दूसरी डोज और 4187 ने पहली डोज लगवाई।

बाक्स

83 फीसद रहा आंकड़ा

नोडल इंचार्ज डॉ। एमके सिंह के मुताबिक शुक्रवार को 9020 में 7485 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीनेशन करीब 83 फीसद रहा है। इसमें 652 को को-वैक्सीन और 6834 को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है। अब 22 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी।

Posted By: Inextlive