डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी

.चार जोन में लागू होने जा रही है व्यवस्था, भवन स्वामियों को मिलेगी राहत

LUCKNOWडोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक और कदम उठाने की तैयारी की गई है। जिससे साफ है कि जल्द ही एक एरिया के 100 घरों का क्लस्टर (ग्रुप) बनाकर वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही एक ही समय पर उक्त क्लस्टर में शामिल घरों से वेस्ट कलेक्ट किया जाएगा। इसकी डेली रिपोर्ट भी अपडेट की जाएगी।

चार जोन में व्यवस्था लागू

निगम प्रशासन की ओर से अपने चार जोन में उक्त व्यवस्था को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले तो सर्वे कराकर 100 मकानों का क्लस्टर बनाया जाएगा फिर उसके आधार पर वेस्ट कलेक्शन गाडि़यों को लगाया जाएगा। जिससे हर एक घर से हर दिन शत प्रतिशत वेस्ट कलेक्ट किया जा सके।

फीडबैक के लिए टीम

उक्त क्लस्टर में शामिल घरों से वेस्ट उठ रहा है या नहीं, इसकी जानकारी लेने के लिए भी टीमें लगाई जाएंगी। जो घर-घर जाकर भवन स्वामियों का फीडबैक लेंगी कि उनके यहां से सप्ताह में कितने दिन वेस्ट कलेक्ट हो रहा है और क्या वो सुविधा से संतुष्ट हैं। अगर भवन स्वामी की ओर से कोई कंपलेन दर्ज कराई जाती है तो उसे तत्काल दूर कर संबंधित भवन स्वामी को अवगत कराया जाएगा।

चार जोन में व्यवस्था

निगम प्रशासन की ओर से अपने चार जोन में उक्त व्यवस्था को नए सिरे से लागू किया जा रहा है। इसमें गोमतीनगर, इंदिरानगर, आलमबाग, आशियाना, अलीगंज, महानगर, लालबाग, हजरतगंज, पुराना लखनऊ इत्यादि शामिल हैं। वहीं अन्य इलाकों में भी इस व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू किया जाएगा। जिससे राजधानी के सभी लोगों को वेस्ट कलेक्शन की सुविधा से जोड़ा जा सके।

यहां से नहीं उठ रहा वेस्ट

एक तरफ जहां वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था को बेहतर करने की तैयारी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ फैजुल्लागंज के प्रीती नगर समेत कई इलाके ऐसे हैं, जहां नियमित वेस्ट नहीं उठ रहा है। जिसकी वजह से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पहले तो नियमित रूप से वेस्ट कलेक्ट होता था लेकिन अब स्थिति जस की तस हो गई है। कई दिन से देखने में आ रहा है कि पहले जहां वेस्ट कलेक्शन के लिए तीन गाडि़यां आती थीं और अब एक आ रही हैं। इसमें भी एक गाड़ी नियमित रूप से नहीं आती है।

वर्जन

डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। अगर किसी एरिया में वेस्ट कलेक्शन में समस्या आ रही है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।

संयुक्ता भाटिया, मेयर

Posted By: Inextlive