- नगर आयुक्त ने लिया एक्शन, निर्देशों के बाद भी नहीं हुआ सुधार

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख नोटिस दिए जाने और सख्त निर्देश देने के बावजूद सफाई संबंधी स्थिति में सुधार न होने की वजह से नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने नगर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही सहायक अभियंता के निलंबन की संस्तुति की है।

यह है मामला

नगर आयुक्त ने 31 अगस्त को जोन 7 वार्ड लाल बहादुर शास्त्री का निरीक्षण किया था, जिसमें भगत सिंह चौराहे के निकट मुख्य मार्ग के फुटपाथ पर मलबा और खुले पड़ावघरों में कूड़ा मिला था। उक्त खुले कूड़ा पड़ावघर को ढके जाने के लिये सहायक अभियंता सुधीर कुमार कनौजिया को निर्देश दिये गये थे। साथ ही कारण बताओ नोटिस दिया गया था। वहीं 17 सितंबर को इस्माइलगंज वार्ड के निरीक्षण में फैजाबाद मुख्य मार्ग के सर्विस लेन पर राहुल एवं अमित टिंबर द्वारा सड़क-फुटपाथ पर ग्रेनाइट-मार्बल एवं मलबा एकत्रित किया जाना मिला था। सुरेन्द्र नगर गेट पर मुख्य नाले का स्लैब क्षतिग्रस्त होने के कारण नाला खुला मिला था। उक्त स्थिति में सुधार लाने संबंधी निर्देश दिए जाने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ। जिसके चलते जोन.7 के नगर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई।

विशेष सफाई अभियान में लापरवाही

21 व 22 जनवरी को अति विशिष्ट कार्यक्रमों के मद्देनजर चलाए गए विशेष सफाई अभियान में भी नगर अभियंता जोन सात ने लापरवाही बरती। निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के उपरांत भी कार्यों में सुधार न होने तथा कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन किये जाने के कारण सहायक अभियंता सुधीर कुमार कनौजिया को निलंबित करने की संस्तुति उप्र शासन को पत्र के माध्यम से प्रेषित की गई।

Posted By: Inextlive