लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट को बुधवार को 762 सिपाही मिल रहे हैं। 6 माह की स्पेशल ट्रेनिंग के बाद बुधवार को पॉसिंग आउट परेड के बाद इन सिपाहियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जाएगा जिसमें 518 महिला सिपाहियों की पहली तैनाती पिंक बूथ पर होगी। लखनऊ में 70 से ज्यादा पिंक बूथ पर कई दिनों से ताला पड़ा है। अब पिंक बूथ जल्द ही गुलजार नजर आयेंगे।

लखनऊ (ब्यूरो)। लखनऊ में 70 पिंक बूथ महिलाओं की सुरक्षा और उनकी समस्या के निस्तारण के लिए बनाए गए हैं। यह बूथ स्कूल, कॉलेज व मार्केट के आस-पास बनाए गए हैं, जिससे रोड पर होने वाले स्ट्रीट क्राइम व छेड़छाड़ की घटना पर तत्काल उसकी शिकायत पास के पिंक बूथ पर कर सकें। साथ ही तत्काल कार्रवाई कर उनकी समस्या का निस्तारण किया जाए सके। हर पिंक बूथ पर चार-चार महिला सिपाही को तैनात किया जाएगा। अभी तक महिला पुलिस कर्मियों की संख्या कम होने के चलते कई पिंक बूथ पर ताले पड़े थे।

शासन से की गई थी डिमांड
पिंक बूथ दो साल से बनकर तैयार है, लेकिन कई बूथ पर अभी भी ताले पड़े हैं। पिंक बूथ पर केवल महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती होनी थी, लेकिन महिला पुलिस कर्मियों की कमी के चलते शासन की मांग की गई थी। वर्तमान में लखनऊ के थानों व ऑफिस में 854 महिला कांस्टेबल पोस्ट हैं जबकि पिंक बूथ चलाने के लिए शासन से करीब 840 और महिला पुलिस कर्मियों की मांग की गई थी। बुधवार को 518 महिला पुलिस कर्मी मिलने से अब पिंक बूथ को रन कराना संभव नजर आ रहा हैै।

काफी उत्साहित हैं महिला पुलिस कर्मी
518 महिला पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग बुधवार को खत्म हो रही है। पॉसिंग आउट परेड के बाद उन्हें तैनाती भी मिल जाएगी। महिला सुरक्षा को लेकर काम करने के लिए महिला सिपाही भी काफी उत्सुक हैं। पिंक बूथ के लिए दी गई व्हीकल के दिन भी अब बहुर जाएंगे। हर बूथ पर पिंक स्कूटी के साथ-साथ करीब 10 चार पहिया वाहन भी दिए गए हैैं।

Posted By: Inextlive