- राजधानी में 200 से अधिक हैं स्ट्रीट वेंडिंग प्वाइंट्स

- नोडल अधिकारी रखेंगे वेंडिंग जोन पर नजर

LUCKNOW: अमीनाबाद के बाद अब शहर के अन्य वेंडिंग जोन को भी व्यवस्थित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। निगम प्रशासन की ओर से यही प्रयास किया जा रहा है कि मेन रोड के किनारे कहीं भी अस्थाई दुकानें न नजर आएं। निगम प्रशासन की ओर से जोनवार एक्शन प्लान भी बनवाया जा रहा है। निगम प्रशासन का प्रयास यही है कि एक माह के अंदर वेंडिंग जोन व्यवस्थित हो जाएं।

आज भी दुकानें हुईं व्यवस्थित

अमीनाबाद में फ्राइडे को भी अस्थाई दुकानों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की कवायद की गई है। सुबह से ही निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और वेंडिंग जोन में दुकानें शिफ्ट करा रहे थे। बता दें कि पहले चरण में 438 अस्थाई दुकानों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया गया है। इसके बाद अगले चरण में अन्य दुकानों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा।

चारबाग गोमतीनगर पर भी नजर

चारबाग में भी अक्सर मेन रोड किनारे अस्थाई दुकानें लगी हुई नजर आती हैं। इनकी वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार यहां पर प्रॉपर सिस्टम डेवलप करने की कवायद की गई, लेकिन रिजल्ट सामने नहीं आए। एक बार फिर से नए सिरे से चारबाग वेंडिंग जोन को भी व्यवस्थित करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही सभी प्रमुख मार्केट्स में भी वेंडिंग जोन को व्यवस्थित किया जाएगा।

साफ सफाई पर फोकस

वेंडिंग जोन में साफ सफाई पर भी खासा फोकस किया जा रहा है। वेंडिंग जोन में सभी दुकानों के सामने डस्टबिन रखना भी अनिवार्य होगा। अगर किसी दुकान या ठेले के सामने गंदगी मिलती है तो संबंधित वेंडर को इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा और उस पर एक्शन लिया जाएगा। हर जोन के वेंडिंग जोन में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। उक्त अधिकारियों को ही वेंडिंग जोन पर भी नजर रखने संबंधी जिम्मेदारी दी गई है। सभी नोडल अधिकारियों को वेंडिंग जोन संबंधी रिपोर्ट भी देनी होगी। हर सप्ताह वेंडिग जोन की स्थितियों की समीक्षा की जाएगी। सभी वेंडर्स को मास्क, ग्लब्स और हेड कवर का भी यूज करना होगा। वहीं अगर कोई कस्टमर बिना मास्क के कोई सामान खरीदने आता है तो उसे कोई सामान नहीं दिया जाएगा।

Posted By: Inextlive