Bakshi Ka Talab Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022 leads winner vote share लखनऊ जिले की बक्शी का तालाब से भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर रही। भाजपा के योगेश शुक्ला ने सपा की गोमती यादव को कड़ी चुनौती दी। योगेश शुक्ला को अब तक 62335 वोट मिले हैं। खबर लिखे जाने तक काउंटिंग जारी है।


लखनऊ (ब्यूरो)। Lucknow Bakshi Ka Talab Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2022 लखनऊ जिले की बक्शी का तालाब से भाजपा के योगेश शुक्ला ने गोमती यादव को पछाड़ दिया है। योगेश शुरुआत से आगे चल रहे थे , शाम सात बजे तक योगेश को कुल 62335 वोट मिले। सपा की गोमती यादव को 48551 वोट मिले हैं। हालांकि मतगणना अभी चल रही है।बक्शी का तालाब, विधानसभा क्षेत्र लखनऊ जिले में आता है। इस जिले में बक्शी का तालाब के अलावा सरोजीनी नगर ,मोहनलालगंज ,लखनऊ वेस्ट , मलीहाबाद, लखनऊ नार्थ , लखनऊ ईस्ट , लखनऊ सेंट्रल ,लखनऊ कैन्ट सहित 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां चौथे चरण में 23 फरवरी, 2022 को मतदान हुआ था। Bakshi Ka Talab Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Candidates 2022
बक्शी का तालाब में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वर्तमान विधायक अविनाश त्रिवेदी पर भरोसा न जताते हुए योगेश शुक्ला को बीजेपी का उम्मीदवार घोषित किया था । वहीं इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने लल्लन कुमार, समाजवादी पार्टी (सपा) ने गोमती यादव और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने सलाउद्दीन को मुकाबले के लिए मैदान में उतारा था।

Bakshi Ka Talab Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2017


2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बक्शी का तालाब से बीजेपी के अविनाश त्रिवेदी 96482 वोट प्राप्त करके विधायक बने थे। बीएसपी के नकुल दुबे निकटतम प्रतिद्वंद्वी थे। उन्हें 78898 वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों की हार का अंतर 17584 वोट था। उस समय यहां 66.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 213946 और महिला मतदाताओं की संख्या 181913 थी। इस विधानसभा में उस समय कुल मतदाता 395864 थे।

Posted By: Inextlive