- एससीईआरटी ने स्टूडेंट्स और शिक्षकों के लिए कराएगा कंप्टीशन

- अच्छी और सर्वश्रेष्ट कहानी लिखने वालों को किया जाएगा सम्मानित

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख : राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एससीईआरटी बच्चों और शिक्षकों के लिए 'आओ गढ़े कहानी' नाम की प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसमें बच्चों और शिक्षकों को एक कहानी की रचना करनी होगी। अच्छी और सर्वश्रेष्ठ कहानियां को प्रकाशित किया जाएगा। ये कहानियां 15 फरवरी तक गूगल फॉर्म के माध्यम से उपलब्ध करानी होंगी।

शब्द सीमा तय

डायट प्रिंसिपल पवन सचान ने बताया कि कहानी लिखने वाले छात्रों की खोज और नए कहानीकारों को मंच प्रदान करने के लिए राज्य शैक्षिक परिषद इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। पहले भाग में क्लास एक से पांच और दूसरे में क्लास छह से आठ तक के छात्र होंगे। क्लास एक से पांच तक के स्टूडेंट्स को 150 शब्दों और क्लास छह से आठ तक स्टूडेंट्स को अधिकतम पांच सौ शब्दों में कहानी लिखनी होगी।

शिक्षकों के लिए अधिकतम 800 शब्द

इसी के साथ प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों, डायट तथा इकाइयों के संकाय सदस्यों व अधिकारियों के लिए कहानी की शब्द सीमा अधिकतम 800 शब्द होगी। कहानी किसी भी धर्म, जाति, लिंगभेद, रंगभेद आदि को ठेस पहुंचाने वाली नहीं होनी चाहिए। सर्वश्रेष्ठ कहानियों को परिषद की ओर से सम्मानित और प्रकाशित किया जाएगा। पूरा उद्देश्य यह है कि इस प्रतियोगिता से स्टूडेंट्स और टीचर्स के अंदर कहानी लिखने की जिज्ञासा बढ़ाई जाए और अच्छे लेखकों का उत्साहवर्धन किया जाए।

बाक्स

अधिकतम शब्द सीमा

वर्ग शब्द सीमा

क्लास एक से पांच 150 शब्द

क्लास छह से आठ 500 शब्द

शिक्षकों के लिए 800 शब्द

Posted By: Inextlive