चंद्रहास कुशवाहा ने डबल गोल्ड जीत लहराया परचम
- 35वीं वाहिनी पीएसी के मनोज ने पोल वाल्ट, राजवीर ने चक्का फेंक में जीते सिलवर
- 22वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता LUCKNOW: दूसरी वाहिनी पीएसी सीतापुर के चंद्रहास कुशवाहा ने 22वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन पोल वाल्ट और चक्का फेंक में स्वर्णिम सफलता हासिल करते हुए दबदबा बनाया। 35वीं वाहिनी पीएसी क सिंथेटिक एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को दूसरी वाहिनी पीएसी ने 4 गुणा 100 मी। रिले दौड़ सहित कुल चार गोल्ड जीते। 100 मी। दौड़ में अव्वल रहे आलोक थारूवहीं 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के मनोज कुमार ने पोल वाल्ट में और राजवीर सिंह ने चक्का फेंक में सिल्वर मेडल जीता। 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के आलोक थारू 100 मी। दौड़ में अव्वल रहे। प्रतियोगिता में सोमवार को तीसरे दिन सुबह 5 बजे से 35वीं वाहिनी पीएसी के स्टेडियम से 21 किमी हाफ मैराथन दौड़ होगी। वहीं सोमवार को शाम चार बजे प्रतियोगिता का समापन होगा।
रिजल्ट 10 किमी वाक चाल- गोल्ड-अम्बुज तिवारी (25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली) सिलवर- नन्द लाल (32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ) ब्रांज-सुभाष शर्मा (26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर) 5000 मीटर दौड़- गोल्ड- मनीष यादव (दूसरी वाहिनी पीएसी सीतापुर) सिलवर-सिराज अहमद (11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर),ब्रांज- अभिषेक सिंह (26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर)
पोल वाल्ट- गोल्ड- चंद्रहास कुशवाहा (दूसरी वाहिनी पीएसी सीतापुर) सिलवर- मनोज कुमार (35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ) 400 मीटर बाधा दौड- गोल्ड-विनय कुमार यादव (11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर) सिलवर- जगवीर सिंह (एसडीआरएफ लखनऊ) ब्रांज-मोहित शुक्ला (10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी) 100 मीटर दौड़- गोल्ड-आलोक थारू (30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा) सिलवर-शशिकान्त राय (दूसरी वाहिनी पीएसी सीतापुर) ब्रांज-रामू सिंह सिसोदिया (10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी) त्रिकूद- गोल्ड-विनय कुमार यादव (11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर) सिलवर-दुर्गेश सिंह (30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा) ब्रांज-फैजल खॉ (10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी) चक्का फेंक- गोल्ड- चंद्रहास कुशवाहा (दूसरी वाहिनी पीएसी सीतापुर) सिलवर-राजवीर सिंह (35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ) 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ गोल्ड- दूसरी वाहिनी पीएसी सीतापुर (चंद्र दीप कुशवाहा, अनीश सिंह, अंगद कुमार प्रजापति, शशिकांत राय) सिलवर- 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली (विक्रांत सिंह, मनोज कुमार, हरिकेश मिश्रा, शिवपूजन यादव) ब्रांज-30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा (रंजीत गुज्जर, आलोक कुमार थारू, हरीश कुमार, गौरव चाहर)