- 7 माह बाद फिर से गुलजार होंगे सिनेमा हॉल

- 15 अक्टूबर से मल्टीप्लेक्स में लौटेगी रौनक

- 50 परसेंट कैपेसिटी संग खुलेंगे सिनेमा हॉल

- 3 शो ही एक दिन में होंगे

- 45 मिनट का एक से दूसरे शो के बीच होगा गैप

- 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा टैंप्रेचर

- राज्य सरकार ने जारी की गाइडलाइन

- हर शो के बाद हॉल को करना होगा सैनिटाइज

LUCKNOW: सात महीने की लंबी बंदी के बाद अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी सिनेमा, मल्टीप्लेक्स और थिएटर गुरुवार से खुलने जा रहे हैं। चूंकि, कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए कोविड प्रोटोकॉल के पालन की शर्त के साथ ही अनुमति दी गई है। दर्शक क्षमता निर्धारित सीट से 50 परसेंट ही होगी और हर शो के बाद हॉल को सैनिटाइज भी करना होगा। इसके अलावा शो के दौरान दर्शकों को केवल पैक्ड फूड ही बेचने की परमीशन होगी।

वेटिंग एरिया में छह फीट की दूरी जरूरी

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मंगलवार को सिनेमा, थिएटर व मल्टीप्लेक्स के संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए। चीफ सेक्रेटरी आरके तिवारी की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन के बाहर सिनेमा, थिएटर व मल्टीप्लेक्स को अपनी निर्धारित क्षमता के अधिकतम 50 परसेंट तक दर्शकों के साथ खोले जाने की अनुमति दी गई है। प्रबंधन से जुड़े व्यक्तियों और दर्शकों द्वारा सामान्य क्षेत्र (कॉमन एरिया) और प्रतीक्षा क्षेत्र (वे¨टग एरिया) के बाहर कम से कम छह फीट की शारीरिक दूरी के मानक का पालन करना होगा। हर समय फेस कवर या मास्क का उपयोग, समय-समय पर साबुन से हाथ धोने, सैनिटाइजर तथा खांसते या छींकते समय टिशू या रुमाल का प्रयोग अनिवार्य होगा।

दो शो के बीच रखना होगा अंतर

चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि ऑडिटोरियम के प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्क्री¨नग, सैनिटाइजर, पंक्तिबद्ध दाखिल होने व निकलने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के मानक के मुताबिक गोलाकार चिन्ह की व्यवस्था की जाएगी। कोविड लक्षण रहित व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। ¨सगल स्क्रीन सिनेमा में दो शो के बीच और मल्टीप्लेक्स में विभिन्न स्क्रीन पर प्रदर्शन के बीच और इनके इंटरवल व समाप्ति समय में पर्याप्त समय का अंतर रखना होगा। शारीरिक दूरी के मानक का पालन करने के लिए एक सीट छोड़कर दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। जो सीटें बैठने के लिए निर्धारित न हों, उन्हें बु¨कग (ऑनलाइन/¨वडो बु¨कग) के दौरान भी चिन्हित किया जाए और इसे सुनिश्चित करने के लिए इसे टेप या फ्लोरोसेंट से मार्क करना होगा।

बॉक्स।

एडवांस या ऑनलाइन ही ज्यादा बुक हों टिकट

गाइडलाइन में कहा गया है कि सिनेमाघरों, थिएटरों व मल्टीप्लेक्सों में टिकट की बु¨कग यथासंभव एडवांस व ऑनलाइन की जाए। ¨वडो बु¨कग में भी स्पर्शरहित लेन-देन जैसे ई-वॉलेट/क्यूआर कोड स्कैनर आदि का प्रयोग किया जाए। कॉन्टैक्ट ट्रे¨सग की सुविधा के लिए टिकटों की बु¨कग के समय फोन नंबर भी लिया जाए। शो खत्म होने पर दर्शकों को एक साथ न छोड़कर शारीरिक दूरी के मानक का पालन करते हुये क्रमबद्ध तरीके से जाने की व्यवस्था की जाए।

बॉक्स

इन शर्तों का भी करना होगा पालन

- अलग-अलग शो के इंटरवेल एक साथ न किए जाएं। इंटरवल के दौरान कॉमन एरिया, लॉबी और वॉशरूम में अधिक भीड़ से बचने के प्रयास किए जाएं।

- खाद्य और पेय क्षेत्र (कैंटीन या फूडकोर्ट) में पर्याप्त संख्या में बिक्री काउंटर हों। काउंटर पर यथासंभव ऑनलाइन लेन-देन किया जाए। हॉल या ऑडिटोरियम के अंदर भोजन और बेवरेज की बिक्री प्रतिबंधित होगी। केवल पैक्ड फूड और पेय पदार्थों की अनुमति होगी।

- सिनेमाघर, थिएटर, मल्टीप्लेक्स एयर कंडीशंड होने की स्थिति में सीपीडब्ल्यूडी के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। तापमान से¨टग 24-30 डिग्री सेल्सियस के बीच, ह्यूमिडिटी 40-70 परसेंट के बीच होनी चाहिए। इसके साथ क्रॉस वेंटिलेशन की व्यवस्था हो।

- हर शो के बाद पर्याप्त सफाई की जाए। पूरे परिसर को बार-बार सेनेटाइज किया जाए। ऐसे ¨बदु जो संपर्क में आते हैं, जैसे दरवाजे, हैंडिल, रे¨लग आदि का समय-समय पर सैनिटाइजेशन करना होगा। लिफ्ट में भी सीमित लोगों को प्रवेश दिया जाए।

- अगर किसी व्यक्ति में कोविड के लक्षण या पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा दी जाए और परिसर को तुरंत तत्काल सैनिटाइज कराया जाए।

Posted By: Inextlive