त्योहारों के मद्देनजर शहर को साफ रखने के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। निगम की ओर से जोनवार प्लान तैयार किया गया है जिसके अनुसार पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया जाएगा।


लखनऊ (ब्यूरो )। हर वार्ड में एक दिन विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान सड़क के दोनों तरफ सफाई, वेस्ट कलेक्शन के साथ-साथ अतिक्रमण को भी चिन्हित किया जाएगा और उसे भी हटवाया जाएगा। इसके साथ ही नालियों की सफाई पर भी फोकस किया जाएगा। मार्केट्स पर भी फोकसराजधानी की प्रमुख बाजारों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही सुबह के वक्त दुकानें खुलने से पहले भी एक बार सफाई कराई जाएगी। जिससे बाजार खुलने के बाद जब कस्टमर्स आएं तो उन्हें मार्केट एरिया में सफाई दिखे। वेस्ट कलेक्शन की रिपोर्ट


त्योहारी सीजन में इस समय घरों में सफाई जोरों पर है। इसे ध्यान में रखते हुए निगम की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक घरों से वेस्ट कलेक्ट किया जाए, जिससे लोगों को इधर-उधर वेस्ट न फेंकना पड़े। निगम प्रशासन ने अपील की है कि अगर किसी भवन स्वामी के यहां मलबा निकलता है तो इसकी जानकारी जोन कार्यालय में दें। मैकेनिकल स्वीपिंग शुरू

राजधानी में फिर से मैकेनिकल स्वीपिंग भी शुरू करा दी गई है। इसके अंतर्गत मशीनों के माध्यम से प्रमुख मार्गों पर सफाई कराई जा रही है। जिससे प्रमुख मार्गों पर धूल नहीं नजर आएगी। वहीं प्रमुख मार्गों पर पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

Posted By: Inextlive