केलवा के पात पर उगेलन सुरुजमल पहिले पहिले हम कईनी छठी ऊ जे केराव जे फरेला खबद से कबहुं न छूटी छठि मइया कांच ही बांस के बहंगियाजैसे मधुर छठ गीतों की भक्तिधारा के बीच गोमा का तट छठमय हो गया। बहंगी उठाए परिजनों संग पूजा करते श्रद्धालुओं का रेला यह बताने के लिए काफी था कि सभी लोक आस्था के इस पर्व के रंग में रंग चुके हैं। राजधानी के सभी घाटों पर बुधवार को यही नजारा देखने को मिला।

लखनऊ (ब्यूरो)। दोपहर बाद से ही गोमा तट पर व्रती महिलाएं पहुंचने लगीं थीं। बहंगी जिसमें फल, अनाज, सब्जियां आदि सामग्री थी, उसे उनके पति सिर पर उठाकर चल रहे थे। महिलाओं ने तट पर पहुंचकर विधि विधान से सुशोभिता की पूजा की।
सूर्य को दिया अघ्र्य
शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने गोमती के पानी में कमर तक खड़े होकर अघ्र्य दिया। इस दौरान महिलाएं छठ माई के गीत गा रही थीं। बहुत सी महिलाएं परिवार संग गोमा के तटों पर ही रुक गई हैं, ताकि गुरुवार सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य देकर व्रत का पारण कर सकें।
चला सेल्फी का दौर
घाट पर छाई मनोरम छटा के बीच लोगों में फोटो और सेल्फी लेने का भी खूब क्रेज दिखाई दिया। कई लोग तो फेसबुक पेज पर पूजा को लाइव टेलीकास्ट करते भी नजर आए।गूंजे छठ के गीत
झूलेलाल घाट पर भी छठ पूजा की गई। यहां कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहीं श्री खाटू श्याम मंदिर घाट के अलावा मनकामेश्वर उपवन घाट पर महंत देव्या गिरि ने व्रतियों को अघ्र्य दिलाया। कृष्णानगर, मानसनगर, शारदा नगर, कानपुर रोड एलडी कॉलोनी समेत शहर के कई हिस्सों में छठ पूजन किया गया। इस दौरान सभी जगहों पर छठ के गीत गूंजते रहे।उगते सूर्य को अघ्र्य के साथ पारण
36 घंटे के छठ पर्व का पारण व्रती लोगों ने सूर्य को अघ्र्य देने के साथ किया। बच्चों को गोद या साथ बैठाकर पूजा करने के साथ उनकी दीर्घायु की कामना की गई।
सभी की हुई स्कैनिंग
गोमा के घाटों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई थी और आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही थी। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे थे, उनके जांच के लिए सैंपल भी लिए जा रहे थे। साथ ही वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट भी देखा जा रहा था। इसके अलावा वैक्सीनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया। साथ ही लोगों में फ्री मास्क और सेनेटाइजर वितरित किया गया।

छठ पर्व हम लोगों के लिए बेहद खास है। पूरा परिवार मिलकर इसे मनाता है। कोरोना के चलते काफी कुछ बदल गया है। छठ माई से यही प्रार्थना है कि हम सब पर उनकी कृपा बनी रहे।

डीपी त्रिपाठी
छठ पूजा का पर्व आपको भक्ति व उत्साह से भर देता है। परिवार के साथ पूजन करने से आपसी संबंध और मजबूत होते है। यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां भरे यही कामना करता हूं।
शैलेंद्र कुमार दुबे
छठ पूजा करते हुए बेहद ही खुशी हो रही है। घर में उत्सव का माहौल है। व्रत रखने में घर वालों ने काफी सहयोग दिया। छठ माई से यही प्रार्थना है कि पूरे परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखें।
अरुण यादव
छठ पर्व का उत्साह इस बार लोगों में काफी देखने को मिल रहा है। परिवार समेत पूजन करने के लिए आया हूं। यहीं प्रार्थना है कि कोरोना संकट दूर हो और सभी के जीवन में सुख और शांति बने रहे।
नागेंद्र प्रसाद शर्मा
काफी समय से छठ पूजन करती आ रही हूं। इस व्रत का बहुत महत्व है, जिसे करने से परिवार में खुशहाली छाई रहती है। छठ माई से यही कामना है कि सभी के जीवन में सुख व शांति बनी रहे।
विभूति देवी

Posted By: Inextlive