साइबर क्रिमिनल्स पर सकेगा शिकंजा
- थानों में तैनात डेडीकेटेड फोर्स करेगी सिर्फ साइबर मामलों पर कार्रवाई
- ई-मेल के जरिए पीडि़त कर सकेंगे शिकायत, जारी किये गए सीयूजी नंबर LUCKNOW: लगातार बढ़ते साइबर क्राइम के मामलों पर लगाम लगाने के लिये यूपी पुलिस ने कमर कस ली है। इसके तहत प्रदेश के 18 जिलों में साइबर थाने की स्थापना की गयी है। इन थानों में साइबर क्राइम से निपटने के लिये ट्रेंड पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यह पुलिसकर्मी सिर्फ साइबर क्राइम से रिलेटेड मामले ही हैंडल करेंगे। खास बात यह है कि इसमें शिकायत करने के लिये भुक्तभोगी को थाने के चक् कर लगाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि, वह अपनी शिकायत साइबर थाने की ई-मेल आईडी पर कर सकेंगे। हर रेंज में एक थानाअपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि वर्तमान में देखा जा रहा है कि साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। दूसरे प्रदेशों यहां तक कि दूसरे देशों में बैठे शातिर साइबर जालसाज भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। पर, उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही संभव नहीं हो पाती। इसी के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ ने साइबर क्रिमिनल्स पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था। जिसके बाद लखनऊ व गौतमबुद्धनगर के साथ 16 रेंज मुख्यालयों में साइबर क्राइम थाना की स्थापना कर एक्टिव कर दिया गया है। जिन जिलों में यह थाना खोले गए हैं उनमें आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, चित्रकूट, बरेली, मुरादाबाद, बस्ती, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, अयोध्या, लखनऊ गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर और वाराणसी शामिल हैं। इन सभी थानों में साइबर के जानकार पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को तैनात किया गया है। यह सभी पुलिसकर्मी सिर्फ साइबर क्राइम से रिलेटेड मामलों पर ही कार्रवाई करेंगे।
जारी किये गए सीयूजी नंबरअपर मुख्य सचिव ने बताया कि इन थानों के सीयूजी नंबर व ई-मेल आईडी भी जारी कर दी गयी हैं। जिन पर भुक् तभोगी कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा ई-मेल आईडी पर लिखित कंप्लेंट दर्ज करवायी जा सकती है। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम का शिकार बने भुक्तभोगी बिना किसी थाने के चक्कर लगाए पुलिस की मदद प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, उनके द्वारा की गयी शिकायत पर की गयी कार्रवाई का स्टेटस भी प्राप्त कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व लखनऊ व आगरा में साइबर क्राइम सेल एक्टिव हैं। जबकि, यूपी एसटीएफ मुख्यालय में साइबर क्राइम थाना संचालित हो रहा है। साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह नाकाफी था और भुक्तभोगियों को विभिन्न थानों में चक्कर लगाने पड़ते थे। हालांकि, अब यह थाने खुलने के बाद साइबर क्राइम के शिकार लोगों को राहत मिल सकेगी।
बॉक्स थाना सीयूजी वाराणसी 7839876647 लखनऊ 7839876640 गौतमबुद्धनगर 7839876650 गोरखपुर 7839876674 कानपुर 7839876675 आगरा 7839876645 प्रयागराज 7839876652 बरेली 7839876671 मिर्जापुर 7839876627 गोंडा 7839876628 आजमगढ 7839876629 सहारनपुर 7839876635 अलीगढ 7839876641 बांदा 7839876642 मुरादाबाद 7839876646 झांसी 7839876648 अयोध्या 7839876653 बस्ती 7839876672