सनातन महासभा द्वारा माघी पूर्णिमा पर 95वीं आदि गंगा मां गोमती महाआरती का आयोजन बुधवार को झूलेलाल वाटिका गोमती तट पर किया गया। आरती हरिद्वार की तर्ज पर मंगलाचरण स्वस्तिवाचन पुष्पांजलि व शंखनाद के साथ आनंद नारायण महाराज व आचार्य दिनेश के सानिध्य में हुई।


लखनऊ (ब्यूरो)। महाआरती के बाद सनातन समागम में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर उनको पुष्प अर्पित किए गए। साथ ही चुनावी माहौल में मतदान जागरूकता के तहत मतदान संकल्पित दीपदान किया गया। इस दौरान 501 दीपों से घाट जगमगा उठा। बाद में मिमिक्री आर्टिस्ट मनोज सारस्वत ने नेताओं की आवाज में मतदान को लेकर जागरूक किया। भक्त रविदास की जयंती बुधवार को श्री गुरु सिंह सभा, ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में मनाई गई। इस अवसर पर सुबह विशेष दीवान सजाया गया। जिसकी शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ के साथ हुई। इसके बाद रागी जत्था भाई राजिंदर सिंह ने बेगमपुरा सहर को नाउु दूखु अंदोहु तिही ठाउु। माटी को पुतरा कैसे नचतु है, देखौ देखै दउरियो। शबद कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया।प्रसाद वितरित किया गया
आयोजन के दौरान ज्ञानी सुखदेव सिंह ने भक्त रविदास के बचपन से लेकर जीवन के अंतिम समय तक पर प्रकाश डाला। दीवान की समाप्ति के बाद कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने आई साध संगत को भक्त रविदास के जन्म दिवस की बधाई दी। इसके बाद पुलाव का लंगर वितरित किया गया।

Posted By: Inextlive