चरक संहिता में डायबिटीज लक्षण और ट्रीटमेंट के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसे आधार बनाते हुए ओपीडी में आने वाले मरीजों को रिसर्च में शामिल किया गया। 309 मरीजों पर रिसर्च की गई।


लखनऊ (ब्यूरो)। अगर आपको लेटने या नींद आने में दिक्कत हो रही है, दांत खराब होनेे लगे हैं या शरीर का सुन्नपन होने जैसी शिकायत हो रही हो तो सतर्क हो जाएं। यह डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में बिना देर किए डॉक्टर को दिखाकर ट्रीटमेंट शुरू करना चाहिए। इन शुरुआती लक्षणों के संकेत राजकीय आयुर्वेद कॉलेज ने चरक संहिता के आधार पर मरीजों पर शोध करने के बाद पाये हैं। इस शोध को जर्नल आफ आयुर्वेद एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन में प्रकाशित किया गया है।बन सकती है बड़ी समस्याशोधकर्ता डॉ। संजीव रस्तोगी ने बताया कि डायबिटीज बड़ी समस्या बनती जा रही है। शुरुआत में इसके कई लक्षणों को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे मर्ज बढ़ जाता है और बाद में इलाज में दिक्कत आती है।चरक संहिता में दी गई है जानकारी


डॉ। संजीव ने बताया कि चरक संहिता में डायबिटीज, लक्षण और ट्रीटमेंट के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसे आधार बनाते हुए ओपीडी में आने वाले मरीजों को रिसर्च में शामिल किया गया। 309 मरीजों पर रिसर्च की गई।तीन ग्रुप बनाए गए

तीन ग्रुप के तहत पहले ग्रुप में डायबिटीज के 141 मरीज, दूसरे ग्रुप में 84 मरीजों को जिन्हेें डायबिटीज के साथ अन्य बीमारियां भी थीं और तीसरे ग्रुप में 84 स्वस्थ लोगों को शामिल किया गया। रिसर्च में देखने को मिला कि जिनको डायबिटीज थी, उनमें मोटापा और लेटने में समस्या के लक्षण अधिक कॉमन थे।पहले से दिखते हैं लक्षणरिसर्च के दौरान सामने आया कि डायबिटीज मरीजों में यह लक्षण पहले ही नजर आने लगते हैं, जबकि कुछ मरीजों में लक्षण समय से पहले दिख गए। यह रिसर्च राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में काय चिकित्सा विभाग के प्रमुख प्रो। संजीव रस्तोगी के निर्देशन में डॉ। नीलेंद्र सिंह ने संपादित किया और एक निजी अस्पताल के डायबिटीज विभाग के प्रमुख डॉ। मनीष गुच ने इसमें सहायता की।डायबिटिक ग्रुप में आई समस्या- लेटने की समस्या 83.68 प्रतिशत लोगों में- वजन में बदलाव 7.3 प्रतिशत लोगों में- पेशाब ज्यादा होना 46.2 प्रतिशत लोगों में- नसों में सुन्नपन 28.30 प्रतिशत लोगों मेंनॉन डायबिटिक ग्रुप में आई समस्या- लेटने की समस्या 22.6 प्रतिशत लोगों में- वजन में बदलाव 21.5 प्रतिशत लोगों में- पेशाब ज्यादा होना 3.30 प्रतिशत लोगों में- नसों में सुन्नपन 20.20 प्रतिशत लोगों मेंडाबिटीज की आशंका के लक्षण- दांत गंदे होना- लेटने में समस्या- शरीर में भारीपन- बालों का अधिक उलझना

- शरीर में अधिक सुडौलता आना- अधिक पसीना आना- नसों में सुन्नपन

Posted By: Inextlive