- ईद-उल-अजहा के सिलसिले में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जारी की एडवाइजरी

LUCKNOW : इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फरंगी महल के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह व काजी-ए-शहर ने मुसलमानों से अपील की है कि वह कोरोना को देखते हुए ईद-उल-अजहा की इबादत व खुशी का इजहार उसी तरह करें जैसे ईद-उल-फित्र के अवसर पर की थी।

बाक्स

एडवाइजरी एक नजर में

1- ईद-उल-अजहा में हर साहिब-ए-हैसियत मुसलमान पर कुर्बानी करना वाजिब है।

2- ईद-उल-अजहा के 3 दिनों 10, 11, 12 जिलहिज्ज 01, 02 और 03 अगस्त में कुर्बानी करना खुदा पाक की पसंदीदा इबादत है। कानूनी दायरे में रहते हुए कुर्बानी को जरूरी अंजाम दें।

3. सरकार की गाइडलाइन पर अमल करते हुए घरों में ही कुर्बानी करें।

4. रेड जोन में रहने वालों को चाहिए कि वे दूसरी जगहों पर अपनी कुर्बानी की रकम भेजकर कुर्बानी कराएं।

5. जिन इलाकों में कानूनी बन्दिशें हैं या कोशिशों के बावजूद भी जानवर नहीं हासिल हो पा रहे हैं, वहां के लोग भी अपनी रकम दूसरी जगह भेज कर कुर्बानी करा लें। अगर किसी वजह से दूसरी जगह कुर्बानी नहीं हो सके तो कुर्बानी के दिनों के बाद कुर्बानी की कीमत के बराबर रकम सदका यानी गरीबों को देना वाजिब है।

6. जो लोग कुर्बानी के साथ साथ हर साल नफली कुर्बानियां कराते थे वह कोरोना से पैदा हालात को देखते हुए वह पैसा गरीबों या मदरसों को दे दें।

7. हमेशा की तरह उन्ही जानवरों की कुर्बानी की जाए जिन पर कोई कानूनी पाबंदी नहीं है।

8. कुर्बानी करने वाला नया मास्क, नए ग्लब्स पहनकर अपने आलात को पूरी तरह सेनेटाइज करके कुर्बानी करें।

9. कुर्बानी के समय एक स्थान पर 5 से अधिक लोग जमा ना हों।

10. कुर्बानी के स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग जैसे आदेशों पर अमल किया जाए।

11. उन स्थानों पर सफाई का विशेष एहतिमाम किया जाए।

12. सड़क के किनारे, गली और पब्लिक स्थानों पर कुर्बानी न की जाए।

13. जानवरों की गंदगी रास्तों या पब्लिक स्थानों पर न फेंके, बल्कि नगर निगम के कूड़ादानों में डालें।

14. जानवरों का खून नालियों में न बहाया जाए।

15. जानवर के गोश्त की तकसीम अच्छी तरह पैक करके की जाए।

16. गोश्त का तिहाई हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों को जरूर दिया जाए।

17. कुर्बानी करते समय फोटो या वीडियो न बनाएं और न उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करें।

18. जानवर की खालें खुदा की राह में सदका करें।

Posted By: Inextlive