इटौंजा इलाके से लापता हुई विवाहिता रूबी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने रूबी का शव जंगल से बरामद करते हुए उसके पति सुजीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति के एक महिला रिश्तेदार से अफेयर था और वह दूसरी शादी करना चाहता था। पत्नी रूबी इस बात का विरोध कर रही थी। सुजीत पत्नी से तलाक मांग रहा था पर रूबी तलाक देने के लिए राजी नहीं थी। बस इसी के चलते आरोपी ने रूबी को बहाने से बुलाया और जंगल गला रेंत कर हत्या कर दी।

लखनऊ (ब्यूरो)। एसपी ग्रामीण हृदयेश कुमार ने बताया कि इटौंजा हंसापुर निवासी रूबी रावत की शादी सरोजनीनगर निवासी सुजीत रावत से दिसंबर 2020 में हुई थी। सुजीत प्रॉइवेट गाड़ी चलाने का काम करता है। सुजीत रूबी से शादी से खुश नहीं था। इस बीच उसके संबंध एक महिला रिश्तेदार से हो गए। रुबी को जब इस बात का पता चला तो उसने विरोध किया। दोनों के बीच मनमुटाव हो गया।


कॉल कर मिलने बुलाया था
सुजीत रूबी से तलाक मांगने लगा तो रूबी ने तलाक देने से इनकार कर दिया। बात इस हद तक बढ़ गई कि रूबी अपने मायके आकर रहने लगी। पत्नी से छुड़कारा पाने के लिए सुजीत ने पत्नी की हत्या करने का मन बनाया। 9 नवंबर को उसने फोन कर रुबी को मिलने के लिए बुलाया था। पति से मिलने के लिए रुबी घर से निकल और फिर लापता हो गई।

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
परिजनों ने उसको काफी तलाशा पर कोई पता नहीं चल सका। अंत में इस मामले में इटौंजा थाने में रूबी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि रूबी के गायब होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई। मायके वालों ने पति सुजीत से मनमुटाव की बात पुलिस को बताई।

मोबाइल लोकेशन से खुला राज
पुलिस ने छानबीन करते हुए सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटाई तो रूबी के पास आखिरी फोन सुजीत का आना पाया गया। बस इसी के आधार पर पुलिस को सुजीत पर शक हो गया। लोकेशन ट्रेस की गई तो सुजीत और रुबी के मोबाइल की लोकेशन एक साथ मिली। रविवार को पुलिस ने सुजीत को पकड़ा। पूछताछ की गई तो पहले उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया पर बाद में वह पुलिस के सवालों के आगे टूट गया।

पुलिस ने बरामद किया शव
उसने बताया कि हसनापुर के जंगल में उसने रूबी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी निशादेही से रूबी का शव बरामद किया और उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि वह रूबी से छुटकारा चाहता था। इसी के चलते उसने रूबी की हत्या कर थी।

Posted By: Inextlive