- शुक्रवार को राजधानी में 940 संक्रमित मिले और 252 किए गए डिस्चार्ज

LUCKNOW:

राजधानी में शुक्रवार को इस साल के अबतक के सर्वाधिक 940 संक्रमित सामने आये है। वहीं नौ लोगों की मौत भी हुई है। इससे पहले 11 मौतें नवंबर माह में हुई थीं। वहीं राजधानी में सर्वाधिक 18 मौतें बीते साल 5 सितंबर को हुई थी। शुक्रवार को 252 मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।

16,135 सैंपल लिए गए

सर्विलांस एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 16,135 लोगों के सैंपल लिये गये हैं। शुक्रवार को सर्वाधिक 61 संक्रमित इंदिरा नगर में मिले हैं। वहीं गोमती नगर में 58, आलमबाग में 35, महानगर में 43, हजरतगंज में 45, अलीगंज में 23, तालकटोरा में 51, चौक में 48, रायबरेली रोड में 32, बाजारखाला में 20 और हसनगंज में 29 समेत अन्य जगहों पर पाजिटिव मरीज पाये गये हैं।

65 फीसद होम आइसोलेशन में

कोविड प्रोटोकाल के तहत शुक्रवार को कुल 189 रोगियों को हॉस्पिटल आवंटन किया गया। जिसमे देर शाम तक 74 रोगियों को हास्पिटल में भर्ती कराया जा चुका है। शेष 115 रोगियों द्वारा होम आइसोलेशन के लिए अनुरोध किया गया। इस समय एक्टिव होम आइसोलेशन में 3,011 मरीज है। यानि इस समय करीब 65 फीसद मरीज एक्टिव होम आइसोलेशन में है।

2813 मरीजों का लिया गया हाल

कोविड कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन के 2813 मरीजों से फोन के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। हेलो डॉक्टर सेवा में 85 मरीजों द्वारा स्वास्थ संबंधी परामर्श लिया गया। हेलो डॉक्टर सेवा मे 0522-3515700 कोविड संबंधित स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कोविड कमांड कंट्रोल रूम 0522-4523000 और 0522-2610145 पर भी जानकारी की जा सकती है।

Posted By: Inextlive