- अपर मुख्य सचिव प्राविधिक शिक्षा ने दिए निर्देश

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख झांसी के एक पॉलीटेक्निक में 17 वर्षीय छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को देखते हुए अपर मुख्य सचिव प्राविधिक शिक्षा एस राधा चौहान ने नारी सशक्तीकरण, सम्मान तथा उनके विरूद्ध हिंसा रोकथाम के लिए छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देने एवं सुरक्षित कैंपस बनाये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही संस्थान के पांच वरिष्ठ छात्रों को एंबेसेडर छात्र के रूप में नामित करने को कहा है।

नारी हो हिंसा मुक्त

अपर मुख्य सचिव प्राविधिक शिक्षा ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक एवं फॉर्मेसी संस्थानों में प्रत्येक वर्ष 10 संस्थान को नारी हिंसा मुक्त घोषित कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा है कि यू राईज पोर्टल पर छात्र-छात्राओं को नारी सम्मान, महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं के प्रति स्वस्थ सामाजिक दृष्टिकोण तथा उनके प्रति हिंसा के विरूद्ध विषयों पर ब्लाग लेखन तथा परिचर्चा के लिए एक पृथक लिंक का प्राविधान किया जाये। महिला सुरक्षा कानूनों, उनके अधिकारों तथा इस दिशा में कार्यरत शासकीय एवं गैर शासकीय संगठनों की संपूर्ण जानकारी प्रदान करने के आशय से यू.राईज पोर्टल पर एक डेडीकेटेड पेज का निर्माण किया जाए। इसे महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 से भी इंटीग्रेट किया जाए।

विषय के रूप में शामिल किया जाए

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, नारी सम्मान तथा उनके प्रति हिंसा के विरुद्ध संवेदीकरण विषय पर उपयुक्त पाठ्यक्रम का निर्माण कर पाठ्यचर्या में शामिल करते हुए उन्हें कक्षा में पढ़ाया जाये तथा परीक्षा में एक विषय के रूप में शामिल किया जाये। प्रत्येक माह की 5वीं तारीख को संस्थान में सामूहिक रूप से महिलाओं, बालिकाओं तथा बच्चों की सुरक्षा तथा संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण कराया जाये। यू.राईज पोर्टल पर तथा प्राविधिक विश्वविद्यालयों-संस्थानों में इसे लागू कराये जाने के लिए कुलपति, एकेटीयू लखनऊ तथा पॉलीटेक्निक संस्थानों के लिए निदेशक प्राविधिक शिक्षाए उप्र कानपुर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Posted By: Inextlive