120 प्वाइंट्स हुए गार्बेज फ्री, 3169 मीट्रिक टन कूड़ा उठा
- दो दिन चले विशेष सफाई अभियान का दिखा व्यापक असर
- वार्डो में फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव पर रहा फोकस LUCKNOWनगर निगम की ओर से चलाए गए दो दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान में कुल 3169 मीट्रिक टन कूड़ा कलेक्ट किया गया, जबकि 120 प्वाइंट्स गार्बेज फ्री हुए। जिससे साफ है कि पब्लिक को अब सड़क किनारे कूड़े के ढेर नजर नहीं आएंगे। निगम प्रशासन की ओर से सफाई टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमित रूप से व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए। जिससे शहर स्वच्छ नजर आए। बाक्स पहले दिन की तस्वीर (11 जुलाई) 10035 कर्मचारी लगे कूड़ा उठान में 1100 वाहनों की मदद से उठा कूड़ा 1530.700 मीट्रिक टन कूड़ा कलेक्ट हुआ 80 वार्डो में फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव 68 स्थान हुए गार्बेज फ्री बाक्स दूसरे दिन की तस्वीर (12 जुलाई) 1638 मीट्रिक टन कूड़ा उठा 52 स्थानों को गार्बेज फ्री86 वार्डो में एंटी लार्वा छिड़काव
1100 वाहन हर वार्ड की बनी रिपोर्ट विशेष सफाई अभियान के दौरान हर वार्ड की अलग-अलग सफाई रिपोर्ट बनाई गई। इसके साथ ही वार्डो के क्षेत्रफल के हिसाब से भी सफाई कर्मी लगाए गए। जिससे सभी वार्डो को कवर किया जा सके। वहीं कूड़ा कलेक्शन के लिए अतिरिक्त गाडि़यां भी लगाई गईं। बाक्स यह रही तस्वीरजोन सफाईकर्मी लगे उठान गाडि़यां
जोन 1 1150 53 जोन 2 974 48 जोन 3 1417 62जोन 4 1187 37
जोन 5 829 42 जोन 6 1468 70 जोन 7 1065 51 जोन 8 1056 48 जोनल को जिम्मेदारीस्वच्छता अभियान की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी जोनल अधिकारियों को दी गई थी। इसके साथ ही कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से प्रमुख मार्गो पर हो रही मैकेनिकल स्वीपिंग पर नजर रखी जा रही थी। कई मार्केट एरिया में भी मैकेनिकल स्वीपिंग कराई गई।
सेनेटाइजेशन पर फोकस निगम प्रशासन की ओर से शहर की सभी प्रमुख बाजारों में सेनेटाइजेशन भी कराया गया। इसके साथ ही प्रमुख मार्गो के आसपास भी सेनेटाइजेशन कराया गया। 110 वार्डो में फॉगिंग नगर निगम प्रशासन की ओर से सभी 110 वार्डो को फॉगिंग में कवर किया गया। इसके साथ ही ऐसे इलाकों में एंटी लार्वा का भी छिड़काव कराया गया, जहां जलभराव जैसी स्थिति सामने आती है। अभी देना होगा ध्यान मुंशी पुलिया के पास जहां नाले की सफाई बेहद जरूरी है, वहीं दूसरी तरफ आजाद नगर, चिनहट, दुबग्गा, सरोजनी नगर इत्यादि एरिया से कूड़ा न उठने के मामले भी सामने आए। 31 जुलाई तक अभियान निगम प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि पहले चरण में 31 जुलाई तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं एक अगस्त से सफाई से जुड़े एक्शन प्लान को बदला जाएगा और नए एक्शन प्लान के अनुरूप सफाई शुरू कराई जाएगी। वर्जनशहर को स्वच्छ रहे, इसे ध्यान में रखते हुए निरंतर रूप से सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही वार्डो में फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव जारी रहेगा।
डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त