- पार्टी से बाहर किए गए सुरेश लोधी

- प्राथमिक सदस्यता भी की गई रद्द

LUCKNOW: आम आदमी का दिल्ली का विवाद लखनऊ तक पहुंच गया है। यहां पर भी कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गए हैं। विरोधी गुट के पक्ष में बोलने और अनुशासनहीनता को लेकर लखनऊ की टीम में तेज तर्रार कार्यकर्ता रहे सुरेश लोधी को पदाधिकारियों से पार्टी से बाहर कर दिया।

राष्ट्रीय कार्यपरिषद सदस्य एवं जिला संयोजक अनमोल ने कहा कि सुरेश लोधी पर कार्यकर्ता अमित सरकार को फोन पर गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का दोषी पाया गया है। जिसके बाद सुरेश लोधी जी को आम आदमी पार्टी से निष्कासित किए जाने के साथ उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गयी है। साक्ष्यों के साथ मामले की जानकारी केन्द्रीय परिषद को भेज दी गई है।

लखनऊ उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता अमित ने फ्0 मार्च को जिला कार्यकारिणी व अनुशासन समिति के समक्ष सुरेशी लोधी की शिकायत की थी। जिसके बाद फ्क् मार्च को कार्यकारिणी ने बैठक कर सुरेश लोधी को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Posted By: Inextlive