217 वाहन शहर में जिनका नहीं हो सका रजिस्ट्रेशन बीएस फोर वाहन बने खरीदारों के गले की फांस लॉकडाउन के कारण रजिस्ट्रेशन ना होने से ऐसे वाहनों को नहीं चलाया जा सकता है।

LUCKNOW: ना तो वाहन मालिक इन वाहनों को चला सकते हैं और जब इन्हें बेचने के लिए जाते हैं तो आधी कीमत भी नहीं मिल रही है। यह कहानी है बीएस फोर वाहनों की जो बीते फरवरी और मार्च में मिली छूट के कारण बिक तो गए लेकिन अब यहे वाहन मालिकों के गले की फांस बन गए हैं। मार्च के अंत में लॉकडाउन होने से ऐसे अधिकांश वाहनों के रजिस्ट्रेशन नहीं हुए, जिससे ये रोड पर चल नहीं सकते हैं। परिवहन विभाग भी इस मामले में कुछ बोलने का तैयार नहीं है। अधिकारियों के अनुसार जब तक केंद्रीय परिवहन मंत्रालय से कोई आदेश नहीं आता है, हम कुछ नहीं कर सकते हैं।

स्टॉक क्लीयर करने को दी थी छूट

देश भर में बीएस फोर मानक वाले वाहनों की सेल बीते 31 जनवरी 2020 तक होनी थी। रजिस्ट्रेशन भी उसी दिन तक तक होना था। ऐसे में जिन फोर व्हीलर और टू-व्हीलर वाहनों की कंपनियों ने बीएस फोर मानक वाले वाहन का स्टॉक क्लीयर करने के लिए वाहनों की सेल पर छूट देनी शुरू कर दी। टू-व्हीलर पर पांच हजार तो फोर व्हीलर पर 50 हजार रुपए तक छूट दी गई। अभी चल ही रहा था कि देश में लॉकडाउन हो गया और सभी कार्यालय बंद हो गए। ऐसे में अधिकांश वाहन स्वामी वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं करा सके।

नहीं पहुंच सके आरटीओ ऑफिस

अप्रैल के अंत में इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए आरटीओ ऑफिस खोला गया लेकिन बहुत से लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिली। जिनको जानकारी हुई भी वे घरों से बाहर नहीं निकल सके। शहर में लगभग 217 ऐसे वाहन है जिनका अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है। इन वाहनों के मालिक लगातार अब आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगा रहे है। एक वाहन मालिक ने बताया कि उन्होंने तीन दो पहिया वाहन खरीदे है जिनकी कीमत तकरीबन ए लाख 75 हजार से अधिक है। लेकिन अब ना तो इन्हें चला पा रहे है और ना ही इन्हें बेच पा रहे हैं।

बीएस फोर वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद हो चुका है। बीएस सिक्स वाहन ही रजिस्टर्ड हो रहे हैं। बीएस फोर वाहनों के रजिस्ट्रेशन बीते अप्रैल से बंद हो चुके हैं।

अनिल मिश्रा, डीटीसी जोन लखनऊ

31 मार्च तक थी बीएस फोर वाहनों की बिक्री की छू

विभागीय अधिकारियों के अनुसार पर्यावरण को देखते हुए देश में बीएस फोर मानक वाले वाहनों का रजिस्ट्रेशन 31 मार्च 2020 से बंद किया गया। अब मार्केट में सिर्फ बीएस सिक्स मानक वाले वाहनों को बिकने की छूट है। वाहन पोर्टल में अब बीएस सिक्स वाहन ही रजिस्टर्ड हो रहे हैं।

Posted By: Inextlive